Haryana Government Scheme: हरियाणा में नई खेल नर्सरियों का रास्ता खुला, 15 फरवरी तक यहां करें आवेदन

Haryana Government Scheme: हरियाणा में नई खेल नर्सरियों का रास्ता खुला, 15 फरवरी तक यहां करें आवेदन

Haryana Government Scheme: हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान खेल नर्सरी के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों और निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है।

खेल विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक संस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanasports.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने सभी पात्र संस्थानों से अपील की है कि वे निर्धारित मापदंडों के अनुसार समय रहते आवेदन पंजीकृत करें, ताकि उन्हें खेल नर्सरी आवंटन की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि खेल नर्सरी केवल उन खेलों के लिए खोली जाएंगी, जो ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हैं। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे राज्य और देश के लिए अधिक प्रतिभाएं तैयार की जा सकें।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार ने राज्य में खेलों को मजबूत करने के लिए 500 नई खेल नर्सरियां शुरू करने की घोषणा की थी। इन नई नर्सरियों के शुरू होने के बाद पहले से संचालित लगभग 1500 खेल नर्सरियों सहित कुल संख्या बढ़कर करीब 2000 हो जाएगी।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान निजी शिक्षण संस्थानों को खेल नर्सरियों का आवंटन नहीं किया गया था, लेकिन इस बार नए सत्र में निजी संस्थानों को भी आवेदन करने का अवसर दिया गया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि अधिक से अधिक संस्थान इस योजना से जुड़ेंगे और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

खेल विभाग का कहना है कि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण स्तर तक प्रतिभाओं को पहचानने के लिए खेल नर्सरियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक योग्य संस्थानों को इस योजना से जोड़ा जाए, ताकि खिलाड़ियों को उनके क्षेत्र में ही प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध हो सकें।

63 Officer transfer haryana
Haryana Officers Transfer: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 63 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *