Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Heavy Rain Haryana: Heavy Rain Haryana:

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 और 30 मार्च को प्रदेश में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव देखने को मिलेगा।

29 मार्च को पूरे हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 30 मार्च को कई जिलों में मौसम अधिक सक्रिय रहेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में तेज हवाओं और आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने और गरज-चमक की भी चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

किसानों के लिए जरूरी सलाह

विभाग ने किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा है। बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए 29 और 30 मार्च के दौरान सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव टालने की सलाह दी गई है, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

तापमान में उतार-चढ़ाव

प्रदेश में तापमान में लगातार बदलाव जारी है। हाल ही में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह सामान्य के करीब बना हुआ है। भिवानी, हिसार और रोहतक जैसे जिलों में दिन का तापमान 30°C के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद फिर से हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहने की संभावना है।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *