Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते

Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते

Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने जीत दर्ज की है। सोमवार को विधानसभा में हुई वोटिंग के बाद देर रात मतगणना पूरी हुई और दोनों उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया।

राज्यसभा चुनाव के दौरान कुल 90 में से 88 विधायकों ने मतदान किया। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के दोनों विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल वोटिंग से दूर रहे। चुनाव के दौरान चार कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जबकि पांच वोट रद्द हो गए। इनमें भाजपा का एक वोट भी शामिल बताया जा रहा है।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

मतगणना शुरू होने से पहले वोट की सीक्रेसी को लेकर भी विवाद हुआ। सीक्रेसी लीक करने के आरोप में कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का वोट रद्द कर दिया गया। इसी तरह की शिकायत कांग्रेस विधायक भरत सिंह बेनीवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल विज के वोट को लेकर भी हुई थी, लेकिन जांच के बाद उनके वोट वैध माने गए।

चुनाव परिणाम आने के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनके सामने चुनौती बहुत बड़ी थी, लेकिन पार्टी ने इस कठिन परीक्षा को सफलतापूर्वक पार कर लिया।

kurukshetra uni
Kurukshetra University News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सेंट्रल कैंटीन सील, ठेकेदार का लाइसेंस रद्द, जानें पूरा मामला

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है।

rajyasabha
Haryana Rajya Sabha Result: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: काउंटिंग में देरी, कांग्रेस विधायक का वोट रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *