Haryana Crime News: पानीपत में सनसनी: घर में अकेली थी पत्नी, पति ने रचा खौफनाक खेल

Haryana Crime News

Haryana Crime News: हरियाणा के पानीपत जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। वारदात इसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोहारी गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पूजा (32) के रूप में हुई है। उसकी शादी पानीपत के किवाना गांव निवासी कपिल के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके चार बच्चे हुए, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि 8 फरवरी को पूजा अपने बच्चों को ससुराल में छोड़कर मायके लोहारी गांव आई थी।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

बताया जा रहा है कि 9 फरवरी को उसका पति कपिल उसे लेने मायके पहुंचा था। उसी दिन शाम को उसने शराब पी रखी थी और घर में पत्नी, सास और ससुर के साथ कहासुनी भी हुई थी। हालांकि रात होने पर मामला शांत हो गया और कपिल वहीं रुक गया।

मृतका की मां के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कपिल ने कहा कि वह अपने घर जा रहा है। इसके बाद परिवार के सदस्य अपने-अपने काम के लिए घर से निकल गए। मां खेतों में चली गईं और पिता मजदूरी के लिए बाहर चले गए। आरोप है कि इसी दौरान कपिल वापस घर आ गया।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

परिजनों का आरोप है कि घर में पूजा को अकेला पाकर कपिल ने उससे फिर विवाद किया। इस दौरान उसने कथित रूप से टीवी की आवाज तेज कर दी ताकि आसपास के लोगों को कोई आवाज सुनाई न दे और फिर चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। दोपहर करीब 12 बजे जब पूजा की मां घर लौटीं तो उन्होंने बेटी को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी महिपाल और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी आत्माराम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आया है, हालांकि पति-पत्नी के बीच विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।

इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं चार छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठने से पूरे गांव में दुख का माहौल बना हुआ है।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *