Free Textbooks Haryana: हरियाणा के छात्रों की बल्ले-बल्ले, सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल तक मिलेंगी मुफ्त किताबें

हरियाणा के छात्रों की बल्ले-बल्ले हरियाणा के छात्रों की बल्ले-बल्ले

Free Textbooks Haryana: हरियाणा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए जल्द ही मुफ्त पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों तक 15 अप्रैल तक किताबें पहुंचा दी जाएं, ताकि उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को किसी एक दुकान से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। छात्र और उनके अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी पुस्तक विक्रेता से किताबें खरीद सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर बोर्ड कक्षाओं के पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट अपलोड किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी में मदद मिल सके।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

सरकार का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में किताबों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग को तय समयसीमा के भीतर वितरण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *