Haryana Crime News: हरियाणा के हिसार में सनसनी, कोच ने खुद को मारी गोली, बड़ी वजह आई सामने

Haryana Crime News: Sensation in Hisar, Haryana, coach shoots himsel

Haryana Crime News: हरियाणा के हिसार जिले के खेदड़ गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 39 वर्षीय कर्मबीर उर्फ लीला ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कर्मबीर की पत्नी घर के बाहर किसी काम में व्यस्त थी। इसी दौरान कर्मबीर घर के अंदर चला गया। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उसकी पत्नी तुरंत अंदर पहुंची तो कर्मबीर लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

ग्रामीणों के अनुसार, कर्मबीर गांव का ही निवासी था और पहले कुश्ती का खिलाड़ी रह चुका था। वह गांव के स्टेडियम में बच्चों को कुश्ती का प्रशिक्षण भी देता था। गांव के लोगों ने बताया कि वह मिलनसार और शांत स्वभाव का व्यक्ति था, लेकिन पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

kurukshetra uni
Kurukshetra University News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सेंट्रल कैंटीन सील, ठेकेदार का लाइसेंस रद्द, जानें पूरा मामला

बताया जा रहा है कि हाल ही में उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था, जिसके बाद वह तनाव में रहने लगा था। परिजनों ने यह भी बताया कि कर्मबीर कुछ समय पहले हिसार के एक अस्पताल में भर्ती रहा था और एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर लौटा था। माना जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक दबाव में था।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते
Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते

इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जिन बच्चों को कर्मबीर कुश्ती सिखाता था और गांव के अन्य लोग भी इस घटना से गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।

rajyasabha
Haryana Rajya Sabha Result: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: काउंटिंग में देरी, कांग्रेस विधायक का वोट रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *