IMD Alert Haryana: अभी और सताएगी सर्दी, हरियाणा के कई जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट

Haryana Weather Update: Dense fog in Haryana, visibility very low in many

IMD Alert Haryana: हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा के अधिकांश जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है। इसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

IMD के मुताबिक, फिलहाल राहत की बात यह है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। हालांकि, इस वर्ष 1 जनवरी से 3 फरवरी 2026 के बीच हरियाणा में मानसून-पूर्व गतिविधियों और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 36 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!
Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम बदलेगा, 26-27 और 30-31 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update: Dense fog in Haryana, visibility very low in many

अब पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में दस्तक दी है। इसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट जारी रहने की संभावना है।

मौसम को लेकर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि हरियाणा में फिलहाल ठंड का असर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे सुबह और देर रात कोहरा छाने की स्थिति बनेगी।

हरियाणा में आंधी-बारिश की चेतावनी
Haryana Weather Update: हरियाणा में बसरेंगे बादल, 26 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

हालांकि, डॉ. डागर के अनुसार अगले सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है। फरवरी माह में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, लेकिन यह काफी हद तक पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियों पर निर्भर करेगा। फिलहाल फरवरी में बारिश की संभावना कम बताई जा रही है, जिसके चलते तापमान में उछाल आ सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर यात्रा को टालें।

Western Disturbance Haryana Rain Alert
Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *