Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर बरसेंगे बादल, 19-20 मार्च को बारिश का अलर्ट

हरियाणा में आंधी-बारिश की चेतावनी

Haryana Weather Today: पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। इसके चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं के कारण एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है।

पिछले 24 घंटे में औसत न्यूनतम तापमान में करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं और बादलों के चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!
Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम बदलेगा, 26-27 और 30-31 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सोमवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.9°C सिरसा में दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 14.0°C, करनाल में 13.9°C और नारनौल में 13.0°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36°C गुरुग्राम में दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 19 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में मौसम फिर से बदल सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हरियाणा में आंधी-बारिश की चेतावनी
Haryana Weather Update: हरियाणा में बसरेंगे बादल, 26 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

20 मार्च को हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और बिजली कड़कने के आसार हैं। हवा की गति 40–50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मार्च के मध्य में भी प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव और ठंडक बनी रह सकती है।

Western Disturbance Haryana Rain Alert
Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल

एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार, हरियाणा में 18 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

18 मार्च की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके आंशिक प्रभाव से 19 मार्च से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!
Haryana Weather Today: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,इन जिलों में 2 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

इस दौरान हवाओं में बदलाव के चलते:

  • दिन के तापमान में हल्की गिरावट
  • रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *