Haryana Weather Today: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,इन जिलों में 2 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!

Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ बुधवार 18 मार्च की शाम से सक्रिय हो गया है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब हो गया है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए बारिश, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ का असर खासकर उत्तर और पूर्वी हरियाणा के जिलों में अधिक देखने को मिलेगा। अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!
Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम बदलेगा, 26-27 और 30-31 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

वहीं 20 मार्च को भी मौसम पूरी तरह साफ होने की उम्मीद नहीं है। कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

इससे पहले बुधवार शाम को रेवाड़ी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। इसके अलावा गुरुग्राम, भिवानी, हिसार, सिरसा, नारनौल और महेंद्रगढ़ में भी बारिश हुई। नारनौल में तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि बिजली गिरने से 28 बकरियों की मौत हो गई। कई जगह तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। गुरुग्राम में जलभराव के चलते कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली।

हरियाणा में आंधी-बारिश की चेतावनी
Haryana Weather Update: हरियाणा में बसरेंगे बादल, 26 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ रहा है। बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 18 मार्च को राज्य का अधिकतम तापमान महेंद्रगढ़ में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और भिवानी में तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है, जिससे दिन में भी हल्की ठंडक महसूस होगी।

वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। 18 मार्च को सोनीपत में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अन्य जिलों में यह 13 से 17 डिग्री के बीच रहा। बादलों और नमी के कारण रात के तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है, जिससे रातें सामान्य या थोड़ी गर्म रह सकती हैं।

Western Disturbance Haryana Rain Alert
Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और बारिश के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है, वहीं शहरी क्षेत्रों में जलभराव और यातायात बाधित होने की संभावना बनी हुई है।

कुल मिलाकर, हरियाणा में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं, जिसमें बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकती हैं।

Haryana Rain Alert: हरियाणा में कल होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये पूर्वानुमान
Rain Alert Haryana: हरियाणा में बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी, इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *