Three Sisters Suicide: मम्मी-पापा सॉरी, गेम नहीं छोड़ पा रही हूं… कहते हुए तीन सगी बहनों ने की एक साथ आत्महत्या, मचा हड़कंप

Three Sisters Suicide: Saying sorry mom and dad, I can't quit the game

Three Sisters Suicide: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार देर रात तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें हाथ पकड़कर बालकनी से नीचे कूदी थीं। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना भारत सिटी बी-1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 की है। रात करीब 2 बजे तेज आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चियों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

12 से 16 साल की थीं तीनों बहनें

पुलिस के अनुसार मृतक बहनों की उम्र 12, 14 और 16 वर्ष थी। तीनों एक ही कमरे में रहती थीं और मोबाइल फोन पर लगातार ऑनलाइन गेम खेलती थीं। शुरुआती जांच में इसे सामूहिक आत्महत्या (Mass Suicide) का मामला माना जा रहा है।

कोरियन लव गेम की लत का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स और परिजनों के अनुसार, तीनों बहनें पिछले कुछ वर्षों से टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम की लत में थीं। बताया गया है कि वे कोरोना काल से यह गेम खेल रही थीं। पिता ने जब उन्हें मोबाइल गेम खेलने से मना किया और फटकार लगाई, तो इसके बाद बच्चियां मानसिक तनाव में आ गईं।

Anil Vij accident
Haryana Breaking News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज हुए चोटिल, दोनों पैरों में फ्रैक्चर, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर सस्पेंस

कमरे से मिला सुसाइड नोट

जिस कमरे में तीनों बहनें सोती थीं, वहां से पुलिस को एक डायरी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है:

“मम्मी-पापा सॉरी… हम गेम नहीं छोड़ पा रही हैं। अब आपको एहसास होगा कि हम इस गेम से कितना प्यार करते थे।”

पिता चेतन ने बताया कि सुसाइड नोट करीब 8 से 10 पन्नों का है, जिसमें बेटियों ने बार-बार गेम का जिक्र किया है। नोट में लिखा गया है कि “कोरियन गेम हमारी जिंदगी और हमारी जान है।”

पिता की भावुक अपील

घटना के बाद पिता चेतन ने अन्य माता-पिता से भावुक अपील करते हुए कहा—

ATS HARYA
Haryana ATS: हरियाणा में ATS गठन को मंजूरी, पुलिस को मिलेगा ये खास भत्ता, इन जिलों में बनेंगे मुख्यालय, पढ़िए पूरी जानकारी

“कोई भी मां-बाप अपने बच्चों को मोबाइल गेम की लत न लगने दें। हमें अंदाजा नहीं था कि गेम में ऐसे टास्क दिए जा रहे हैं। अगर पता होता, तो हम कभी खेलने ही नहीं देते।”

पुलिस क्या कह रही है?

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

वहीं SP अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बच्चियां करीब 80 फीट की ऊंचाई से कूदी थीं। रात 2:18 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। पिता ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं।

क्या है कोरियन लव गेम?

कोरियन लव गेम कोई एक ऐप नहीं, बल्कि एक ऑनलाइन चैट-आधारित सिस्टम है, जो सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए फैलता है। इसमें सामने वाला खुद को विदेशी या कोरियन युवक-युवती बताकर बातचीत शुरू करता है।

Fauji Ki Patrni
Haryana crime news: यमुनानगर हत्याकांड: फौजी की पत्नी की मौत का सच आया सामने, जानकर चौंक जाएंगे
  • शुरुआत में दोस्ती और प्यार की बातें
  • फिर आसान टास्क
  • धीरे-धीरे मानसिक दबाव
  • न मानने पर डराने-धमकाने की कोशिश

इससे खेलने वाला व्यक्ति तनाव, डर और अवसाद में चला जाता है।

ब्लू व्हेल गेम से तुलना

इस घटना ने एक बार फिर ब्लू व्हेल गेम की याद दिला दी है, जिसकी वजह से देशभर में कई बच्चों ने जान गंवाई थी। ब्लू व्हेल गेम को भारत सरकार ने 2017 में बैन कर दिया था, क्योंकि इसमें दिए जाने वाले टास्क अंत में आत्महत्या तक पहुंच जाते थे।

जांच जारी, समाज के लिए चेतावनी

फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन, चैट हिस्ट्री और गेम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि पैरेंटिंग और डिजिटल सेफ्टी को लेकर भी एक गंभीर चेतावनी है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि माता-पिता बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से लें।

Accidneng
Haryana Accident: दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक पलटने से चार की मौत की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *