Haryana Weather Update: हरियाणा में घना कोहरा, कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम, बारिश अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: Dense fog in Haryana, visibility very low in many

Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और कैथल समेत जीटी रोड से जुड़े जिलों में धुंध के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। कई इलाकों में दृश्यता 5 मीटर से भी नीचे दर्ज की गई है, जबकि पानीपत में जीरो विजिबिलिटी की स्थिति बनी हुई है। इससे सड़क यातायात पर असर पड़ा है और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव से ठंड का असर और बढ़ सकता है।

हरियाणा में मौसम का अलर्ट
Haryana Weather News: हरियाणा में IMD ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

उत्तरी हरियाणा में ठंड का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के आठ जिलों के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने की संभावना बनी रहेगी।

रविवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। भिवानी (AWS) में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रेवाड़ी और आसपास के जिलों में मौसम साफ रहा, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली।

हरियाणा में गर्मी की दस्तक! फरवरी की शुरुआत में ही चढ़ा पारा, IMD ने दी चेतावनी
Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी की दस्तक! फरवरी की शुरुआत में ही चढ़ा पारा, IMD ने दी चेतावनी

उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का असर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद अब उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। इससे रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। हालांकि आने वाले दिनों में सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा।

तीन-चार दिन और पड़ेगा कोहरा

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा मौसम प्रणाली के कारण वातावरण में नमी बढ़ी हुई है। इसी वजह से हरियाणा में आने वाले तीन से चार दिनों तक सुबह के समय घना से अति सघन कोहरा छाया रहने की संभावना है। फरवरी के पहले पखवाड़े में ठंड का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है, जबकि दूसरे पखवाड़े में धीरे-धीरे ठंड के तेवर कमजोर पड़ सकते हैं।

Haryana Weather Update: Dense fog in Haryana, visibility very low in many
IMD Alert Haryana: अभी और सताएगी सर्दी, हरियाणा के कई जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *