Haryana Rain Alert Breaking: फरवरी की शुरुआत हरियाणा में बारिश के साथ, 17 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

Western Disturbance Haryana Rain Alert

Haryana Rain Alert Breaking: फरवरी महीने की शुरुआत हरियाणा में मौसम के बदले मिजाज के साथ हुई है। देर रात राज्य के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला समेत करीब 10 जिलों में तेज बारिश हुई, हालांकि कुछ समय बाद बारिश थम गई।

मौसम विभाग ने हरियाणा के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!
Haryana Weather Today: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,इन जिलों में 2 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

आंधी और तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। गौरतलब है कि इससे पहले 23 से 25 जनवरी के बीच हुई बारिश और ओलावृष्टि ने भी किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया था।

RAIN

मौसम विभाग ने बताया

IMD ने जानकारी दी है कि हरियाणा में देर रात से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज प्रदेश के 17 जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Haryana Rain Alert: हरियाणा में कल होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये पूर्वानुमान
Rain Alert Haryana: हरियाणा में बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी, इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तर और दक्षिण हरियाणा के कुछ जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि (Hailstorm) भी हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।।

हरियाणा में आंधी-बारिश की चेतावनी
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर बरसेंगे बादल, 19-20 मार्च को बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *