T20 World Cup 2026: हरियाणा के मयंक चौधरी का UAE टीम में चयन, रोहतक का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

हरियाणा के मयंक चौधरी का UAE टीम में चयन, रोहतक का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

T20 World Cup 2026: भारत में आयोजित होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 में इस बार हरियाणा के रोहतक जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने जा रहा है। गांव घिलौड़ कलां निवासी और दुरा डेयरडेविल्स टीम के प्रतिभाशाली क्रिकेटर मयंक कुमार चौधरी का चयन यूएई (UAE) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। Haryana Cricket News

5 फरवरी 1997 को जन्मे मयंक चौधरी (Mayank Kumar Chaudhary) ने महज 10 वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनका सपना शुरू से ही बड़े स्तर पर क्रिकेट खेलने का रहा। हरियाणा रणजी टीम में चयन न होने जैसी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत जारी रखी।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात
Mayank Choudhary heads to the World Cup 🏆Mayank Choudhary WeAreADKR AbuDhabiKnightRiders

मयंक ने गवर्नमेंट मॉडल स्कूल और डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से अपनी शिक्षा पूरी की। कॉलेज के दौरान रेड बुल कैंपस क्रिकेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें दुबई जाने का अवसर मिला। बीते 6 वर्षों से दुबई में रहकर उन्होंने कई क्लब और लीग मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

हाल ही में डीपीएल (DPL) टूर्नामेंट में अबू धाबी नाइट राइडर्स टीम से चयन उनके करियर का अहम पड़ाव साबित हुआ। करीब 20 वर्षों के संघर्ष के बाद मयंक का चयन उस यूएई टीम में हुआ है, जिसने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। UAE Cricket Team

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड
Less talk More progress ADKRKnightRidersILT20CricketLife srk

गौरतलब है कि मयंक कुमार चौधरी भाजपा नेता डॉ. दिनेश घिलौड़ के भतीजे हैं। खेल प्रेमियों और स्थानीय युवाओं का मानना है कि मयंक की यह सफलता हरियाणा के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और वे वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम का नाम रोशन करेंगे।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *