Weather Alert Haryana: हरियाणा में 15-16 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि के आसार, मौसम विभाग का नया अपडेट

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!

Weather Alert Haryana: हरियाणा में पिछले कई दिनों से जारी शुष्क मौसम के बाद अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार राज्य में 15 और 16 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!
Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम बदलेगा, 26-27 और 30-31 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

हरियाणा में आंधी-बारिश की चेतावनी
Haryana Weather Update: हरियाणा में बसरेंगे बादल, 26 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

इसके अलावा चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जींद और फतेहाबाद जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम जिलों में मौसम बदलने के साथ बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Western Disturbance Haryana Rain Alert
Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल

मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को भी कई स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं राज्य में बादल छाने और हवाओं की दिशा बदलने से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले सात दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकती है।

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!
Haryana Weather Today: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,इन जिलों में 2 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *