Rapid Rail Haryana: हरियाणा के इस जिले को मिलेगी नमो भारत रैपिड रेल, NCR में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

rapid-rail-network-expansion-delhi

Rapid Rail Haryana: दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ते ट्रैफिक को कम करने और शहरों के बीच यात्रा को आसान बनाने के लिए नमो भारत (RRTS) नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। इसी योजना के तहत दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल को जोड़ने वाला नया नमो भारत कॉरिडोर प्रस्तावित है। यह कॉरिडोर एनसीआर के कई बड़े शहरों को हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी देगा।

रैपिड रेल परियोजना को नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) विकसित कर रही है। योजना के अनुसार दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन को प्रमुख हब बनाया जाएगा, जहां से अलग-अलग नमो भारत कॉरिडोर आपस में जुड़ेंगे। इससे यात्रियों को बिना ज्यादा बदलाव के कई शहरों तक सीधा सफर करने की सुविधा मिलेगी।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल कॉरिडोर के बनने से हरियाणा और दिल्ली के बीच रोजाना आने-जाने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। इससे सड़क यातायात का दबाव कम होगा और यात्रा समय में भी बड़ी कमी आएगी। सरकार का लक्ष्य है कि नमो भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेनों के जरिए एनसीआर के प्रमुख शहरों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन से जोड़ा जाए।

वर्तमान में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का संचालन शुरू हो चुका है, जिसमें ट्रेनें लगभग 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती हैं और दिल्ली से मेरठ की दूरी एक घंटे से कम समय में तय की जा सकती है।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

नए कॉरिडोर बनने के बाद दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल समेत एनसीआर के कई शहरों के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी और लोगों को तेज व आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *