Fatehabad Accident: फतेहाबाद में भीषण सड़क हादसा: ट्राले ने पिकअप को मारी टक्कर, 1 की मौत, 12 घायल

Fatehabad Accident:

Fatehabad Accident: हरियाणा के Fatehabad जिले में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रतिया क्षेत्र के गांव हमजापुर के पास एक तेज रफ्तार ट्राले ने पिकअप गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार परिवार के सदस्य गांव कालवन में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय रात करीब 8 बजे जब उनकी गाड़ी गांव हमजापुर के पास पहुंची, तभी गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

इस हादसे में 15 वर्षीय किशोर सतीश निवासी गांव आयलकी की मौत हो गई। वहीं एक ही परिवार के करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की।

ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला तेज रफ्तार में था और गलत दिशा से आ रहा था, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले ट्राले की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *