HSSC Recruitment: हरियाणा में अब इस भर्ती के बढ़े पद, HSSC का बड़ा फैसला

Haryana Staff Selection board Bharti

HSSC Recruitment: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत देते हुए गैस रूम ऑपरेटर पदों की संख्या में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय के अनुरोध पर आयोग ने समूह-पांच की श्रेणी संख्या-36 के अंतर्गत गैस रूम ऑपरेटर के पदों को 2 से बढ़ाकर 32 कर दिया है। इस संबंध में आयोग की ओर से संशोधित ब्योरा भी जारी कर दिया गया है।

वर्गवार पदों का विवरण

आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 32 पदों में से

Haryana Staff Selection board Bharti
Haryana Govt Jobs: हरियाणा में 10 हजार सरकारी नौकरियों का बड़ा मौका! जल्द खुलेगा CET पोर्टल
  • सामान्य वर्ग (General Category) के लिए 17 पद,
  • डीएससी (वंचित अनुसूचित जातियां) के लिए 4 पद,
  • पिछड़ा वर्ग (ए) के लिए 4 पद,
  • ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए 4 पद निर्धारित किए गए हैं।

इस फैसले से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है।

भ्रम फैलाने वालों पर आयोग सख्त

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बुधवार को इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग 24 मई 2025 की पुरानी सूचना को आधार बनाकर जानबूझकर अभ्यर्थियों के बीच गलत और भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं।

Indian Railway: साउथ ईस्टर्न रेलवे में निकली वैकेंसी, यहां जाकर करें आवेदन
Indian Railway Jobs: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे में 19,884 पर होगी भर्ती, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

आयोग के अध्यक्ष ने साफ शब्दों में लिखा कि इस तरह की गलत सूचनाओं से अभ्यर्थियों में अनावश्यक भ्रम पैदा हो रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने ऐसे लोगों से भ्रम फैलाने से बचने की अपील की है।

Hssc chairmen himmat singh statement

गलत जानकारी फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

हिम्मत सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति या समूह जानबूझकर अभ्यर्थियों को गुमराह करता पाया गया, तो आयोग उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।
इसके साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों से भी अपील की कि वे केवल आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें।

हरियाणा में 450 डॉक्टरों की बंपर भर्ती! स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान
Haryana 450 Doctors Vacancy: हरियाणा में 450 डॉक्टरों की बंपर भर्ती! स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, देखें डिटेल्स

आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने की अपील

आयोग ने स्पष्ट किया है कि गैस रूम ऑपरेटर पदों की संख्या बढ़ाने का निर्णय आधिकारिक रूप से लिया जा चुका है और संशोधित विवरण जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए केवल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल को ही देखें।

इस फैसले को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और अभ्यर्थियों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

haryana jobs
Haryana New Vacancy: युवाओं की बल्ले-बल्ले! हरियाणा में होगी 7,596 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *