GDS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए जरूरी खबर, आज है आखिरी दिन

sarkari Naukri

GDS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। देशभर के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,740 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। आवेदन पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 फरवरी तय की गई थी, लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन तो कर लिया है और अभी तक आवेदन फॉर्म पूरा नहीं किया है, उनके लिए 16 फरवरी 2026 आखिरी अवसर है।

इंडिया पोस्ट की ओर से स्पष्ट किया गया है कि तय समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवार बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा करें और फॉर्म सबमिट कर लें।

Indian Railway: साउथ ईस्टर्न रेलवे में निकली वैकेंसी, यहां जाकर करें आवेदन
Indian Railway Jobs: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे में 19,884 पर होगी भर्ती, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

फीस और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी, सुधार का भी मिलेगा मौका

आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। यदि शुल्क जमा नहीं किया गया तो आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हरियाणा में 450 डॉक्टरों की बंपर भर्ती! स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान
Haryana 450 Doctors Vacancy: हरियाणा में 450 डॉक्टरों की बंपर भर्ती! स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, देखें डिटेल्स

फॉर्म पूरा करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Registration for GDS Online Engagement” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद “Click Here to Register/Apply” विकल्प चुनकर लॉगिन डिटेल दर्ज करें। मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें, शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

इंडिया पोस्ट ने अभ्यर्थियों को यह भी राहत दी है कि यदि आवेदन भरते समय कोई गलती हो जाती है तो 18 और 19 फरवरी 2026 को करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इन दो दिनों के भीतर उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे।

haryana jobs
Haryana New Vacancy: युवाओं की बल्ले-बल्ले! हरियाणा में होगी 7,596 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

GDS भर्ती देशभर में बड़ी संख्या में निकाली गई है और ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं को मजबूत करने के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है और अंतिम दिन भी वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना जताई जा रही है।

Saini Naukri
Haryana teacher new: हरियाणा में हजारों शिक्षकों की नौकरी पर संकट, सरकार ने जारी किए निर्देश, देखें पूरी डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *