Haryana crime news: यमुनानगर हत्याकांड: फौजी की पत्नी की मौत का सच आया सामने, जानकर चौंक जाएंगे

Fauji Ki Patrni

Haryana crime news: हरियाणा के यमुनानगर जिले के थाना छप्पर क्षेत्र के गांव भंभोल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सेना के हवलदार जसबीर सिंह की पत्नी मोनिका (34) की हत्या उसके ही भतीजे योगराज ने कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी योगराज अपनी चाची से नफरत करता था और वारदात को अंजाम देने के लिए पहले से पूरी योजना बनाकर आया था।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। आरोपी घर पहुंचा तो उसे मकान के सभी दरवाजे बंद मिले। उसे पहले से अंदाजा था कि घर अंदर से बंद मिलेगा, इसलिए वह अपने एक दोस्त सचिन को साथ लेकर आया था। दोनों ने मिलकर मकान की लगभग 24 फुट ऊंची दीवार पार की और उस कमरे तक पहुंच गए, जहां मोनिका सो रही थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी घर की बनावट और कमरों की स्थिति से पहले ही परिचित था। कमरे में पहुंचते ही उसने सो रही मोनिका पर चाकू से हमला कर दिया और गला काट दिया।

जिला परिषद की बैठक में बवाल: वाइस चेयरमैन और पार्षद में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे
Rohtak Zila Parishad fight: जिला परिषद की बैठक में बवाल: वाइस चेयरमैन और पार्षद में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

मां की आंखों के सामने हुई हत्या, चिल्लाने पर भी नहीं रुका आरोपी

मोनिका की चीख सुनकर दूसरे कमरे में सो रही उसकी मां कांता देवी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि जब वह कमरे में पहुंचीं तो दो युवक मोनिका पर हमला कर रहे थे। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन आरोपी नहीं रुका और लगातार गले पर वार करता रहा। बाद में दोनों आरोपी उन्हें धक्का देकर सीढ़ियों के रास्ते भाग निकले और छत से कूदकर फरार हो गए।

परिवार के लोगों ने घायल मोनिका को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल के बाहर नाली से एक चाकू भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

28 day recharge plan: मोबाइल रिचार्ज को लेकर संसद में उठा बड़ा मुद्दा, 12 महीने में क्यों करना पड़ता है 13 बार रिचार्ज?
28 day recharge plan: मोबाइल रिचार्ज को लेकर संसद में उठा बड़ा मुद्दा, 12 महीने में क्यों करना पड़ता है 13 बार रिचार्ज?

मोनिका का जीवन और पारिवारिक पृष्ठभूमि

मोनिका अपने परिवार की इकलौती संतान थी। उसके पिता रघुबीर सिंह का निधन हो चुका है, जो सेना में रह चुके थे और बाद में बिजली निगम में कार्यरत थे। करीब दस साल पहले उसकी शादी अंबाला के कलरेड़ी गांव निवासी जसबीर सिंह से हुई थी, जो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।

परिवार के अनुसार, शादी के दो साल बाद मोनिका ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसकी छह माह बाद मृत्यु हो गई थी। इसके बाद एक बेटा हुआ, जो अब सात साल का है। पिता की मृत्यु के बाद मोनिका अपनी मां का सहारा बनने के लिए मायके में ही रहने लगी थी।

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों में नई तैनाती
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों में नई तैनाती

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बेटी के जन्म के समय उसे ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी, हालांकि बाद में मामला सुलझ गया था।

Ynr Breaking

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। कांता देवी की शिकायत पर आरोपी योगराज और उसके दोस्त सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

गैस सिलेंडर के बढ़े दाम
LPG Cylinder Price Hike:महंगाई का बड़ा झटका: घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, अब इतने रुपये देना होगा

थाना छप्पर प्रभारी वेदपाल के अनुसार, हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद, लेनदेन और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। मृतका के पति जसबीर सिंह से भी पूछताछ की जाएगी, जो सूचना मिलते ही ड्यूटी से लौटकर यमुनानगर पहुंच चुके हैं और गहरे सदमे में हैं।

मोनिका की मौत के बाद परिवार में अब उसकी बुजुर्ग मां और नानी ही रह गई हैं, जिससे पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *