Haryana Sarpanch FIR: हरियाणा में इस गांव की महिला सरपंच समेत पूरे परिवार पर FIR दर्ज

mahila sarp

Haryana Sarpanch FIR: हरियाणा के नूंह जिले से मनरेगा योजना में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। पिनगवा ग्राम पंचायत में कथित तौर पर सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद पुलिस ने सरपंच समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (CM Flying) ने मामले की जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पिनगवा थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत की सरपंच ललिता, उनके पति मनोज और ससुर गिरिराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हरियाणा कैबिनेट के 18 फैसलों की पूरी जानकारी,a पढ़ें
Haryana Cabinet: हरियाणा कैबिनेट के 18 फैसलों की पूरी जानकारी,पढ़ें

फर्जी हस्ताक्षरों से निकाला गया भुगतान

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मनरेगा योजना के तहत मजदूरों के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान निकाला गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जिन मजदूरों के नाम से काम दिखाया गया और भुगतान दर्शाया गया, उन्होंने वास्तव में कोई कार्य नहीं किया था। इसके बावजूद सरकारी रिकॉर्ड में काम पूरा दिखाकर राशि का गबन किया गया।

स्कूल प्रिंसिपल भी आरोपी

मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आरोपियों में शामिल गिरिराज गांव के राजकीय कन्या विद्यालय में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी के अनुसार पंचायत रिकॉर्ड में कई स्तर पर गड़बड़ियां की गईं और सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ।

CM Nayab: सीएम सैनी ने ली हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक, इन विभागों की परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी
Haryana Cabinet 18 Decisions: हरियाणा कैबिनेट के 18 बड़े फैसलो पर लगी मुहर: हुड्डा को झटका, मेट्रो-RRTS से लेकर हाउसिंग तक कई बड़े निर्णय

CM फ्लाइंग की रिपोर्ट पर कार्रवाई

CM फ्लाइंग की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और ग्रामीणों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रशासन की ओर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया गया है।

हरियाणा के छात्रों की बल्ले-बल्ले
Free Textbooks Haryana: हरियाणा के छात्रों की बल्ले-बल्ले, सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल तक मिलेंगी मुफ्त किताबें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *