Pipli Kisan Rally: पीपली अनाज मंडी में आज किसान-मजदूर जनक्रांति रैली, पुलिस ने डायवर्ट किए ये रूट, घर से निकलने से पहले देखें

Pipli Kisan Rally: पीपली अनाज मंडी में आज किसान-मजदूर जनक्रांति रैली, पुलिस ने डायवर्ट किए ये रूट, घर से निकलने से पहले देखें

Pipli Kisan Rally: पीपली अनाज मंडी में आज किसान-मजदूर जनक्रांति रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी किसानों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

रैली को लेकर प्रशासन सतर्क है और जिले में सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला पुलिस ने आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।

गुरनाम सिंह चढूनी ने जारी किया वीडियो संदेश

रैली से पहले भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने एक वीडियो जारी कर किसानों से शांतिपूर्वक रैली में शामिल होने की अपील की है।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगाए गए नाके किसानों को रोकने के लिए नहीं, बल्कि ट्रैफिक डायवर्ट करने के उद्देश्य से हैं।

चढूनी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी किसान को रैली में आने से रोका नहीं जाना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे और इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

किसानों से अपील: किसी से न उलझें, हर हाल में रैली में पहुंचे

भाकियू अध्यक्ष ने किसानों से अपील की कि वे पुलिस या प्रशासन से किसी भी प्रकार का विवाद न करें।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी परिस्थिति हो, किसान रैली में जरूर पहुंचें—जरूरत पड़े तो पैदल भी।

चढूनी ने रैली को अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध से जोड़ते हुए कहा कि यह समझौता किसानों, खेती और देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा साबित हो सकता है।

भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध, रूट डायवर्ट

जिला पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल के अनुसार, पीपली चौक पर आज भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

मुख्य डायवर्जन इस प्रकार रहेंगे:

  • चंडीगढ़/अंबाला से दिल्ली जाने वाले: शाहाबाद → बाबैन → लाडवा → इंद्री → करनाल होकर जाएं।
  • दिल्ली/पानीपत से अंबाला जाने वाले: करनाल → इंद्री → लाडवा → बाबैन → शाहाबाद मार्ग अपनाएं।
  • पटियाला से यमुनानगर/सहारनपुर: पिहोवा बाईपास NH-152 → इस्माइलाबाद → ठोल → नलवी → शाहाबाद होकर जाएं।
  • कैथल से यमुनानगर/सहारनपुर: ढांड → कौल → निगदू → नीलोखेड़ी → इंद्री मार्ग से जाएं।
  • पटियाला से करनाल/दिल्ली/यूपी: पिहोवा → ढांड → कौल होकर आगे बढ़ें।
  • हिमाचल/उत्तराखंड/यूपी से पिहोवा/कैथल/पटियाला: पीपली चौक से बचें, लाडवा → बाबैन → शाहाबाद → इस्माइलाबाद मार्ग लें।
  • कैथल जाने वाले वाहन: लाडवा → इंद्री → भादसो → नीलोखेड़ी → ढांड होकर जाएं।

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और यात्रा से पहले रूट की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *