Haryana Patwari Arrest: हरियाणा में पटवारी गिरफ्तार, ऐसे लेती थी रिश्वत के पैसे? जानिए पूरा मामला

Haryana Patwari Arrest: हरियाणा में पटवारी गिरफ्तार, ऐसे लेती थी रिश्वत के पैसे? जानिए पूरा मामला

Haryana Patwari Arrest: हरियाणा के सोनीपत जिले में रिश्वतखोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। सरकारी फाइल पास कराने के बदले मांगी गई रिश्वत लेने के लिए महिला पटवारी ने सीधे पैसे न लेकर एक कैंटीन संचालक को माध्यम बना रखा था।

दोनों के बीच यह भी तय हुआ था कि आने वाली हर रिश्वत में से 10 प्रतिशत कमीशन कैंटीन संचालक को मिलेगा। इसी सेटिंग के पहले ही मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

एसीबी सोनीपत के अनुसार गांव सिसाना निवासी अनिल का 450 गज का पंचायती प्लॉट है, जिस पर उसका परिवार करीब 25 वर्षों से काबिज है। हरियाणा सरकार की मालिकाना हक योजना के तहत उसने सभी दस्तावेज जमा कर फाइल लगाई थी।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

आरोप है कि खरखौदा ब्लॉक में तैनात महिला पटवारी सुदेश ने फाइल पास करने के बदले ₹25 हजार की रिश्वत मांगी। बाद में सौदा ₹20 हजार में तय हुआ। रिश्वत न मिलने के कारण फाइल कई महीनों तक लंबित रखी गई।

कैंटीन से शुरू हुई रिश्वत की डील

डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिस खरखौदा में कृष्ण चंद नामक व्यक्ति ने करीब चार महीने पहले कैंटीन शुरू की थी। सरकारी काम से परेशान लोग जब वहां बैठते, तो वह अक्सर कहता था कि बिना पैसे काम नहीं होता।

इसी दौरान किसान अनिल भी उससे मिला और उसके जरिए पटवारी तक पहुंचा।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

10% कमीशन पर तय हुई सेटिंग

जानकारी के मुताबिक पटवारी और कैंटीन संचालक के बीच रिश्वत की रकम में से 10 प्रतिशत कमीशन देने की बात तय हुई थी। पटवारी ने कहा था कि जो पैसा उसके कहने से आएगा, उसमें से हिस्सा रखकर बाकी रकम उसे दे दी जाए।

पहले ही मामले में खुला राज

एसीबी की टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए कैंटीन संचालक को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। उसने फोन कर पटवारी को बताया कि पैसे मिल गए हैं। जैसे ही पटवारी मौके पर पहुंची, टीम ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

कौन है गिरफ्तार आरोपी

कृष्ण चंद गांव सिसाना का रहने वाला है और चार महीने पहले ही कैंटीन शुरू की थी।

63 Officer transfer haryana
Haryana Officers Transfer: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 63 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें पूरी लिस्ट

महिला पटवारी सुदेश झज्जर जिले के सासरौली गांव की रहने वाली है। उसने एमकॉम और बीएड तक पढ़ाई की है और वर्ष 2017 में सरकारी नौकरी जॉइन की थी। वह पिछले तीन साल से खरखौदा ब्लॉक में तैनात थी।

कोर्ट में पेश होंगे आरोपी

एसीबी डीएसपी विपिन कादियान के अनुसार शिकायत के आधार पर रेड की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हरियाणा कैबिनेट के 18 फैसलों की पूरी जानकारी,a पढ़ें
Haryana Cabinet: हरियाणा कैबिनेट के 18 फैसलों की पूरी जानकारी,पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *