Haryana Officers Transfer: हरियाणा सरकार ने देर रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर व नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है
इन अहम पदों पर हुए बड़े बदलाव
- गीता भारती (IAS) → कमिश्नर, हिसार डिवीजन
- रवि प्रकाश गुप्ता (IAS) → कमिश्नर, गुरुग्राम डिवीजन (साथ ही शहरी संपदा विभाग के सचिव)
- अमित कुमार अग्रवाल (IAS) → सदस्य सचिव, कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड (अतिरिक्त प्रभार सहित)
- नरहरी सिंह बांगड़ (IAS) → मैनेजिंग डायरेक्टर, CONFED
अन्य प्रमुख IAS नियुक्तियां
- सत्येंद्र दुहान → निदेशक, स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग + एडिशनल सेक्रेटरी
- सतबीर सिंह → निदेशक, फायर सर्विसेज हरियाणा + CEO, आयुष्मान भारत हरियाणा
- वंदना डिसोदिया → सचिव, गृह विभाग (होम-I, II) + MD, हरियाणा SC वित्त एवं विकास निगम
जिलों में SDO और फील्ड पोस्टिंग में बड़ा बदलाव
सरकार ने फील्ड एडमिनिस्ट्रेशन को मजबूत करने के लिए कई जिलों में एसडीएम/एसडीओ (सिविल) और डीसीआरओ स्तर पर बड़े बदलाव किए हैं:
- झज्जर, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, पलवल, नूंह, सोनीपत, करनाल, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, जींद समेत कई जिलों में नई तैनातियां
- कई IAS अधिकारियों को DMC (District Municipal Commissioner) और ADC-cum-DCRO की जिम्मेदारी
- HCS अधिकारियों को बड़ी संख्या में SDM, City Magistrate और Municipal roles में लगाया गया
HCS अधिकारियों में भी फेरबदल
42 एचसीएस अधिकारियों के तबादलों में प्रमुख रूप से:
- कई अधिकारियों को SDM (Civil) के रूप में नई तैनाती
- नगर निगमों में जॉइंट कमिश्नर, DMC, CEO Zila Parishad के पदों पर बदलाव
- कुछ अधिकारियों को Cooperative Sugar Mills, HSVP, और HSAMB में जिम्मेदारी





