IMD Alert: हरियाणा समेत पंजाब, यूपी में फिर बारिश का अलर्ट, IMD का ताजा अनुमान जारी

IMD Alert: उत्तर भारत में बारिश, घना कोहरा और शीत लहर की चेतावनी IMD Alert: उत्तर भारत में बारिश, घना कोहरा और शीत लहर की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए ताजा मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार हरियाणा में 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक मौसम शुष्क बना रह सकता है, लेकिन इसके बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!
Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम बदलेगा, 26-27 और 30-31 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक, 31 जनवरी को दक्षिणी हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 1 फरवरी को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और चंडीगढ़ में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

5 rain

इसके अलावा 28 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसी दिन गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

हरियाणा में आंधी-बारिश की चेतावनी
Haryana Weather Update: हरियाणा में बसरेंगे बादल, 26 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

घना कोहरा और शीत लहर चेतावनी

IMD के अनुसार—

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और ओडिशा में 30 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 31 जनवरी तक रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा रह सकता है।
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 30–31 जनवरी के दौरान घना कोहरा छाने की आशंका है।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 से 31 जनवरी के बीच शीत लहर की स्थिति बन सकती है। तापमान में गिरावट के चलते ठंड और बढ़ने की संभावना है।

Western Disturbance Haryana Rain Alert
Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल

हरियाणा में आज बरसेंगे बादल!
Haryana Weather Today: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,इन जिलों में 2 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *