Teacher Transfer Policy Haryana: हरियाणा में टीचर्स ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट, कब भरना है ऑप्शन? जानिए पूरा शेड्यूल

Teacher Transfer Policy Haryanam

Teacher Transfer Policy Haryana: हरियाणा सरकार ने डिस्ट्रिक्ट कैडर टीचर्स के लिए कैडर चेंज पॉलिसी 2025 के तहत ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया 2 फरवरी 2026 को संशोधित नीति के अनुसार पूरी की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस कार्यक्रम के तहत ट्रांसफर प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी।

विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सबसे पहले 9 और 10 फरवरी को जिला और कैटेगरी-वार रिक्त पदों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 11 से 15 फरवरी तक शिक्षकों को अपनी पसंद का जिला चुनने का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान शिक्षक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से विकल्प भर सकेंगे।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

प्रक्रिया के अगले चरण में 16 से 18 फरवरी के बीच जिला आवंटन की सूची पोर्टल पर जारी की जाएगी। सूची जारी होने के बाद यदि किसी शिक्षक को आवंटन को लेकर कोई आपत्ति या शिकायत है, तो वह 19 फरवरी को अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा।

transfer schedule HD

शिक्षा विभाग ने शिकायतों के निवारण के लिए 19 फरवरी से 23 फरवरी तक का समय निर्धारित किया है। इस अवधि में प्राप्त सभी शिकायतों की जांच कर उनका समाधान किया जाएगा, ताकि ट्रांसफर प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।

63 Officer transfer haryana
Haryana Officers Transfer: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 63 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें पूरी लिस्ट

अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रांसफर ड्राइव का उद्देश्य शिक्षकों को उनकी पसंद और आवश्यकता के अनुसार जिला बदलने का अवसर देना है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। विभाग ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपनी पसंद और संबंधित जानकारी सही तरीके से भरें, ताकि आगे किसी प्रकार की परेशानी न हो।

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और निर्धारित समय-सीमा के अनुसार ही पूरी की जाएगी। इसलिए शिक्षकों को सलाह दी गई है कि वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और पोर्टल पर जारी सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

हरियाणा कैबिनेट के 18 फैसलों की पूरी जानकारी,a पढ़ें
Haryana Cabinet: हरियाणा कैबिनेट के 18 फैसलों की पूरी जानकारी,पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *