Panipat murder case: पानीपत में खौफनाक वारदात! 18 साल के युवक को बीच सड़क चाकुओं से गोदा

murder case: Horrific incident in Panipat! 18-year-old

Panipat murder case: हरियाणा के पानीपत शहर में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पैदल जा रहे युवक पर हमला

मृतक की पहचान अश्वनी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पानीपत में गोलगप्पों की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

गुरुग्राम-फरीदाबाद के बीच बड़ा बदलाव!
Pachgaon Metro Corridor: पचगांव मेट्रो परियोजना: 32 KM की मेट्रो और 28 स्टेशन, अब बदलेगा गुरुग्राम का नक्शा?

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:15 बजे अश्वनी कुटानी रोड पर गंदे नाले की पुलिया और रानी महल के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान 4-5 अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और बिना किसी कहासुनी के उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया।

शरीर पर कई जगह किए वार

हमलावरों ने अश्वनी के पेट, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार चाकू से वार किए। उसके शरीर पर 5 से अधिक गहरे घाव मिले हैं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि अश्वनी खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़ा।

Big Breaking: Haryana Suspend
Haryana forest scam:,रातों-रात काट दिए हजारों पेड़! पंचकूला वन घोटाले में 3 बड़े अफसर सस्पेंड

अस्पताल ले जाते समय मौत

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही अश्वनी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Nayab Saini: सरकार में चला नायब राज,
Farmers News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब 40 दिन के अंदर मिलेगी सब्सिडी, किसानों को राहत

मृतक के शव को पानीपत सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने पुरानी रंजिश और लूटपाट के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी आरोपियों को पकड़ पाती है और मामले का खुलासा कर पाती है।

हरियाणा के युवक की फ्रांस में मौत, दो बेटियों का पिता है गुरमेल सिंह
Haryana News: हरियाणा के युवक की फ्रांस में मौत, दो बेटियों का पिता है गुरमेल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *