Haryana News: हरियाणा के युवक की फ्रांस में मौत, दो बेटियों का पिता है गुरमेल सिंह

हरियाणा के युवक की फ्रांस में मौत, दो बेटियों का पिता है गुरमेल सिंह

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक युवक की फ्रांस में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जैसे ही यह दुखद खबर परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने सरकार से बेटे का शव भारत लाने की गुहार लगाई है।

मृतक की पहचान गुरमेल सिंह उर्फ सोनू (35) निवासी नारायणगढ़ मोहल्ला इस्माइलाबाद के रूप में हुई है। गुरमेल सिंह फ्रांस की राजधानी पेरिस में रहकर रंग-पुताई का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया है।

5 साल पहले गया था विदेश

परिवार और दोस्तों के अनुसार, गुरमेल सिंह करीब 5 साल पहले बेहतर रोज़गार की तलाश में फ्रांस गया था। साल 2021 से वह वहीं काम कर रहा था और अपने परिवार का सहारा बना हुआ था।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

करीब तीन महीने पहले ही वह अपने घर भारत लौटा था, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था।

फ्लाइट कैंसिल, फिर 11 मार्च को गया फ्रांस

बताया गया कि गुरमेल को 2 मार्च को वापस फ्रांस जाना था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते उसकी फ्लाइट रद्द हो गई। इसके बाद उसने 11 मार्च की नई टिकट बुक करवाई और उसी दिन फ्रांस के लिए रवाना हो गया।

घर से जाते समय उसने परिवार से दिवाली पर वापस आने का वादा किया था।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

रास्ते में आया हार्ट अटैक

19 मार्च को गुरमेल सिंह पेरिस में अपने काम पर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और वह सड़क पर ही बेहोश होकर गिर गया।

राहगीरों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गुरमेल की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी दो छोटी बेटियां और पत्नी गहरे सदमे में हैं।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

परिवार ने सरकार से अपील की है कि गुरमेल का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार अपने गांव में किया जा सके।

प्रशासन से मदद की उम्मीद

परिजन अब प्रशासन और सरकार से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। आमतौर पर ऐसे मामलों में दूतावास की मदद से शव को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की जाती है, लेकिन इसमें समय और खर्च दोनों अधिक होते हैं।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *