NH 152D accident Haryana: हरियाणा में NH-152D पर भीषण सड़क हादसा: जाट महासभा के प्रदेश महासचिव समेत 3 की मौत

Mahendragarh NH 152D road accident near Buchawas village car crash killed three people

NH 152D accident Haryana: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नेशनल हाईवे नंबर-152D पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव बुचावास के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौके पर और इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों में राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव खेम सिंह चौधरी शामिल हैं। वे राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे और अपने दो साथियों रमेशचंद मीणा निवासी विराटनगर तथा भागचंद मीणा के साथ कार से यात्रा कर रहे थे। तीनों संत रामपाल के आश्रम से दर्शन कर देर रात राजस्थान लौट रहे थे।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बताया गया कि जब उनकी कार नेशनल हाईवे-152D से होते हुए गांव बुचावास के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

दो की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कार में सवार खेम सिंह चौधरी और रमेशचंद मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भागचंद मीणा को पहले कनीना के उपनागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर रोहतक स्थित पीजीआई रेफर किया गया। इलाज के दौरान भागचंद की भी मौत हो गई।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए महेंद्रगढ़ भेज दिया है। मृतकों की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी गई, जिसके बाद परिजन भी महेंद्रगढ़ पहुंच गए।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, इस दुर्घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *