Kaithal Breaking News: कैथल जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा गांव अटैला से खरकां तक बनाई गई सड़क निर्माण के महज दो महीने बाद ही उखड़ने लगी है। सड़क की कंकरीट परत टूटने से दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
पंजाब को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग
करीब 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए PWD की ओर से चार करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया था। इस मार्ग से कैथल जिले के लगभग 15 गांवों के लोगों की रोजाना आवाजाही होती है। साथ ही यह सड़क कैथल को पंजाब से जोड़ने वाला स्थानीय संपर्क मार्ग भी है।
ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने किया निरीक्षण
सड़क की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों ने गुहला विधायक देवेंद्र हंस से शिकायत की थी। इसके बाद विधायक ने अटैला से लैंडर पीरजादा तक हाल ही में बनी सड़क का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद विधायक ने कहा कि,
“यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि नई बनी सड़क इतनी कम अवधि में ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि निर्माण कार्य में गंभीर स्तर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही हुई है।”
एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत
विधायक देवेंद्र हंस ने आरोप लगाया कि जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली सड़कों की यह हालत व्यवस्था में जड़ जमाए भ्रष्टाचार का नतीजा है। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) मुख्यालय को दी जा चुकी है और जल्द ही उचित कार्रवाई की उम्मीद है।
PWD का पक्ष: सड़क का काम अभी अधूरा
इस पूरे मामले पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन वरुण कंसल ने सफाई देते हुए कहा कि सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि,
“बरसात और धुंध की वजह से काम बीच में रोकना पड़ा था। फिलहाल सड़क पर कंकरीट की केवल एक लेयर बिछाई गई है। जल्द ही दूसरी लेयर डालकर कार्य को पूरी तरह कंप्लीट किया जाएगा।”
पुंडरी में भी सड़कों का बुरा हाल, गांव कौल में सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष
कैथल जिले के बाद अब पुंडरी क्षेत्र में भी सड़कों की हालत बेहद खराब होती जा रही है। पुंडरी के गांव कौ में सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। सड़क के दोनों तरफ गड्ढे, टूटी कंकरीट और कीचड़ जमा होने से आए दिन हादसों का खतरा बना हुआ है। Pundri Khabar
सड़क चलने लायक नहीं, ग्रामीणों में गुस्सा
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है, लेकिन PWD और प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बारिश के बाद हालात और भी बदतर हो जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। Pundri News
ग्रामीणों का आरोप है कि
“सड़क की हालत इतनी खराब है कि एंबुलेंस और जरूरी वाहन तक गांव में पहुंचने से कतराते हैं।”
जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
गांव कौल के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत या नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे प्रदर्शन और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव और वादों के समय नेता आते हैं, लेकिन बाद में कोई सुध नहीं लेता। पूंडरी खबर