Teacher Suspend: हरियाणा के सीएम ने किया शिक्षक को सस्पेंड, विभाग ने तुरंत जारी किए आदेश

Teacher Suspend: हरियाणा के सीएम ने किया शिक्षक को सस्पेंड, विभाग ने तुरंत जारी किए आदेश

Teacher Suspend: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सख्त रुख के बाद कनीपला स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत TGT हिन्दी शिक्षक समीर कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक पर स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप है, जिस पर पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

जनसंवाद में परिजनों ने रखी शिकायत

बुधवार को लाडवा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पीड़ित छात्रा के परिजनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष अपनी शिकायत रखी। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी कनीपला के GSSS स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है और स्कूल में ही शिक्षक समीर कौशिक ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

19 दिसंबर को दर्ज हुई थी एफआईआर

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 19 दिसंबर को आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा अब तक निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई थी, जिससे परिजनों में रोष था।

मुख्यमंत्री ने मौके पर दिए निलंबन के आदेश

जनसंवाद के दौरान मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ही दूरभाष पर पंचकूला स्थित शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर आरोपी शिक्षक को तुरंत निलंबित करने के निर्देश दिए।

kurukshetra uni
Kurukshetra University News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सेंट्रल कैंटीन सील, ठेकेदार का लाइसेंस रद्द, जानें पूरा मामला

शिक्षा विभाग ने जारी किए निलंबन आदेश

मुख्यमंत्री के आदेशों के तुरंत बाद हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से शिक्षक समीर कौशिक को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की विभागीय कार्रवाई भी नियमानुसार की जाएगी।

यह कार्रवाई राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है और छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश देती है।

Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते
Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *