Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट के 6 बड़े फैसले, प्रदेश में बनेगी 3 नई नगरपालिकाएं

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट के 6 बड़े फैसले, प्रदेश में बनेगी 3 नई नगरपालिकाएं

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट बैठक में सामाजिक कल्याण, परिवहन, शहरी विकास और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कुल छह महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।

कैबिनेट ने लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे को बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत अब 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की माताओं को 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देना और शिक्षा के प्रति अभिभावकों की भागीदारी को मजबूत करना है।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

परिवहन विभाग से जुड़े एक बड़े फैसले में कैबिनेट ने 2002 से कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत ड्राइवरों को नियमित मानने की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही इन कर्मचारियों को सभी वित्तीय लाभ दिए जाएंगे, जिससे लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कैबिनेट ने दिवंगत ASI संदीप लाठर की पत्नी संतोष कुमारी को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने का भी निर्णय लिया है। यह फैसला शहीद कर्मियों के परिवारों को संबल देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

kurukshetra uni
Kurukshetra University News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सेंट्रल कैंटीन सील, ठेकेदार का लाइसेंस रद्द, जानें पूरा मामला

पंचकूला जिले में गौशाला निर्माण के लिए भूमि पट्टे को मंजूरी दी गई है। इसके तहत बरवाला के रेवाली गांव में कांग्रेस सेवा समिति को 4 एकड़ भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया है।

राज्य सरकार ने कच्ची कॉलोनियों की जमीन के अवैध ट्रांसफर पर भी सख्त रुख अपनाया है। अब गलत तरीके से की जा रही रजिस्ट्रियों पर रोक लगेगी, जिससे अवैध कब्जों और धोखाधड़ी पर अंकुश लगेगा।

Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते
Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते

शहरी विकास के क्षेत्र में एक अहम फैसले के तहत कुंजपुरा (करनाल), मडलौड़ा (पानीपत) और शहजादपुर (अंबाला) को नगरपालिका का दर्जा दिया गया है। इससे पहले ये क्षेत्र ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आते थे। नगरपालिका बनने से इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

कैबिनेट के इन फैसलों को राज्य के सामाजिक और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

rajyasabha
Haryana Rajya Sabha Result: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: काउंटिंग में देरी, कांग्रेस विधायक का वोट रद्द

कैबिनेट में लिए गए 6 फैसले:

  1. लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार – 10वीं और 12वीं में 80% से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों की माताओं को ₹2100 देने का ऐलान।
  2. परिवहन विभाग – 2002 से कॉन्ट्रैक्ट पर रखे ड्राइवरों को नियमित माना जाएगा और सभी वित्तीय लाभ मिलेंगे।
  3. दिवंगत ASI संदीप लाठर की पत्नी संतोष कुमारी को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
  4. पंचकूला में गौशाला के लिए भूमि पट्टे को मंजूरी; बरवाला के रेवाली गांव में कांग्रेस सेवा समिति को 4 एकड़ जमीन दी जाएगी।
  5. कच्ची कॉलोनियों की जमीन ट्रांसफर कर गलत तरीके से हो रही रजिस्ट्रियां अब नहीं होंगी
  6. कुंजपुरा (करनाल), मडलौड़ा (पानीपत) और शहजादपुर (अंबाला) को नगरपालिका का दर्जा दिया गया; पहले ये ग्राम पंचायतें थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *