HPSC Bharti 2026: हरियाणा में HCS के 102 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन होंगे आवेदन शुरू; जानें पूरी प्रक्रिया

हरियाणा HCS के 102 पदों पर निकली भर्ती, 6 फरवरी से आवेदन शुरू; जानें पूरी प्रक्रिया

HPSC Bharti 2026: हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) की कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 102 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के अनुसार, अप्रैल में प्रारंभिक परीक्षा, जून में मुख्य परीक्षा और अगस्त–सितंबर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

Pension Haryaha
Haryana Old Pension Scheme: हरियाणा सरकार का बड़ा धमाका! अब हर महीने 10 तारीख को खातों में आएंगे 3200 रुपये

HCS भर्ती 2026: परीक्षा कार्यक्रम

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 26 अप्रैल 2026
  • मुख्य परीक्षा (Mains): 27 से 29 जून 2026
  • साक्षात्कार (Interview): अगस्त–सितंबर 2026

प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।


बदला हुआ परीक्षा पैटर्न

HCS परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस में पहले ही बदलाव किया जा चुका है।

IMT Project Haryana: हरियाणा में IMT प्रोजेक्ट पर संकट, इन 9 जिलों में नहीं मिल पाई जमीन, जानिए
IMT Project Haryana: हरियाणा में IMT प्रोजेक्ट पर संकट, इन 9 जिलों में नहीं मिल पाई जमीन, जानिए
  • प्रारंभिक परीक्षा:
    • कुल अंक: 400
    • दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र
  • मुख्य परीक्षा:
    • कुल अंक: 600
    • सामान्य अध्ययन के 4 पेपर
    • कुछ वर्णात्मक प्रश्नपत्र
    • प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय

DSP पद के लिए शारीरिक मानक

पुरुष उम्मीदवार:

  • कद: 170.18 सेमी (5 फीट 7 इंच)
  • सीना: 83.82 सेमी, फुलाव के साथ 88.90 सेमी

महिला उम्मीदवार:

Ynr Breaking
Breaking News Haryana: हरियाणा के यमुनानगर में फौजी की पत्नी का गला काटकर हत्या, पति कश्मीर में तैनात, जानें पूरा मामला
  • कद: 157.50 सेमी (5 फीट 2 इंच)

आवेदन शुल्क और आयु सीमा में छूट

  • 40% से अधिक दिव्यांग: कोई शुल्क नहीं
  • आरक्षित वर्ग (SC/BC/EWS): ₹250
  • अन्य वर्ग: ₹1000
  • आरक्षित वर्ग को अधिकतम 5 वर्ष की आयु छूट

इन पदों पर होगी भर्ती (कुल 102 पद)

पदनामपद
हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा)24
उप पुलिस अधीक्षक (DSP)08
उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ETO)27
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC)02
सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां (ARCS)03
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (DFSO)01
सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (AETO)22
यातायात प्रबंधक (TM)07
प्रथम श्रेणी तहसीलदार03
प्रथम श्रेणी नायब तहसीलदार05
कुल102

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले पात्रता शर्तों और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

पिता किसान-मां आशा वर्कर, फतेहाबाद का बेटा BSF में बना कमाडेंट, ट्रेनिंग में जीता ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’
Success Story Haryana: पिता किसान-मां आशा वर्कर, फतेहाबाद का बेटा BSF में बना कमाडेंट, ट्रेनिंग में जीता ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *