Haryana Weather: हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, 13 जिलों को लेकर जारी की चेतावनी

weather Haryana 1

Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है। हालांकि अधिकतर जिलों में दिन के समय धूप खिलने से लोगों को कोहरे से कुछ राहत मिली है, लेकिन रात और सुबह के समय कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है। राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाकों में पाला जमने की स्थिति बन रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को प्रदेश के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण रात और सुबह के समय ठंड और तेज महसूस की जाएगी, जबकि दिन में धूप निकलने से हल्की राहत संभव है।

Pension Haryaha
Haryana Old Pension Scheme: हरियाणा सरकार का बड़ा धमाका! अब हर महीने 10 तारीख को खातों में आएंगे 3200 रुपये

7 जिलों में पाले की चेतावनी

IMD ने 25 जनवरी को हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी जिलों में पाला जमने की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।

6 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पंचकूला में घने से बहुत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

IMT Project Haryana: हरियाणा में IMT प्रोजेक्ट पर संकट, इन 9 जिलों में नहीं मिल पाई जमीन, जानिए
IMT Project Haryana: हरियाणा में IMT प्रोजेक्ट पर संकट, इन 9 जिलों में नहीं मिल पाई जमीन, जानिए

इसके अलावा पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह (मेवात), पलवल और चरखी दादरी में हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।

Mausam Weather

तापमान में गिरावट जारी

शीतलहर के चलते प्रदेश के दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। IMD के मुताबिक, 24 जनवरी को हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
सबसे अधिक तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस क्षेत्र में दर्ज किया गया। वहीं हिसार में 15.4 डिग्री, रोहतक में 15.7 डिग्री और गुरुग्राम में करीब 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Ynr Breaking
Breaking News Haryana: हरियाणा के यमुनानगर में फौजी की पत्नी का गला काटकर हत्या, पति कश्मीर में तैनात, जानें पूरा मामला

रात के तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। 24 जनवरी को प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहा। हिसार में सबसे कम 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। करनाल में 4 डिग्री, रोहतक में 6 डिग्री और भिवानी में करीब 3 डिग्री सेल्सियस रहा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर के अनुसार, आज राजस्थान से सटे इलाकों में पाला जमने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की शाम से मौसम में बदलाव होगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 जनवरी को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 28 जनवरी से हवाओं की दिशा बदलने के साथ ठंड का एक और दौर शुरू हो सकता है

पिता किसान-मां आशा वर्कर, फतेहाबाद का बेटा BSF में बना कमाडेंट, ट्रेनिंग में जीता ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’
Success Story Haryana: पिता किसान-मां आशा वर्कर, फतेहाबाद का बेटा BSF में बना कमाडेंट, ट्रेनिंग में जीता ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’

मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे और ठंड को देखते हुए सतर्क रहने तथा वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *