Haryana Teacher Transfer: हरियाणा के टीचरों के लिए बड़ी राहत, ट्रांसफर ड्राइव की तारीखें घोषित, देखें शेड्यूल

हरियाणा के टीचरों के लिए बड़ी खबर!

Haryana Teacher Transfer: हरियाणा के पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में ट्रांसफर ड्राइव को लेकर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही अब सामान्य स्कूलों में कार्यरत वे शिक्षक भी इन स्कूलों में ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने इसके लिए जरूरी टेस्ट पहले ही पास कर रखा है।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार 12 से 14 मार्च तक पोर्टल पर उपलब्ध रिक्त पदों की स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इसके बाद 15 से 18 मार्च तक ट्रांसफर ड्राइव में भाग लेने के इच्छुक शिक्षक पोर्टल पर अपनी सहमति दर्ज कर सकेंगे।

Kurukshetra daughter became judge: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की बेटी का कमाल! गुजरात में बनी जज, पति इंस्पेक्टर
Kurukshetra daughter became judge: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की बेटी का कमाल! गुजरात में बनी जज, पति इंस्पेक्टर

19 और 20 मार्च को शिक्षकों की दर्ज सहमति के आधार पर वैकेंसी और सीटों की संख्या पोर्टल पर दिखाई जाएगी। इसके बाद ट्रांसफर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

 जारी नोटिफिकेशन

21 मार्च से भर सकेंगे चॉइस

पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में नए स्टेशन पर जाने के इच्छुक नियमित शिक्षक 21 से 25 मार्च के बीच अपनी पसंद के सेंटर भर सकेंगे। इसके बाद 26 से 28 मार्च के बीच शिक्षकों को नए स्टेशन अलॉट किए जाएंगे।

Employee-Pensioner Haryana
Haryana big decision हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, पंजाब के इन 4 बड़े अस्पतालों में मिलेगा कैशलेश इलाज

वहीं गेस्ट टीचर 29 मार्च से 1 अप्रैल के बीच अपनी पसंद के सेंटर भर सकेंगे। उन्हें 2 से 4 अप्रैल के बीच स्टेशन अलॉट किए जाएंगे। हालांकि चॉइस और स्टेशन अलॉटमेंट की तारीखें अलग-अलग हैं, लेकिन नियमित और गेस्ट दोनों प्रकार के शिक्षकों को एक साथ रिलीव किया जाएगा।

ट्रांसफर ड्राइव शेड्यूल

तारीखप्रक्रिया
12 – 14 मार्चपोर्टल पर वैकेंसी की स्थिति अपडेट होगी
15 – 18 मार्चइच्छुक शिक्षक पोर्टल पर सहमति दर्ज करेंगे
19 – 20 मार्चसहमति के आधार पर सीट और वैकेंसी दिखेगी
21 – 25 मार्चरेग्यूलर शिक्षक अपनी चॉइस भरेंगे
26 – 28 मार्चरेग्यूलर टीचरों को स्टेशन अलॉट होंगे
29 मार्च – 1 अप्रैलगेस्ट टीचर चॉइस भरेंगे
2 – 4 अप्रैलगेस्ट टीचरों को स्टेशन अलॉट होंगे

जुलाई तक हो सकती है रिलीविंग

पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 4 अप्रैल तक सभी स्टेशन अलॉट किए जाने की संभावना है। हालांकि चर्चा है कि जनगणना कार्य के कारण शिक्षकों की रिलीविंग जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह तक हो सकती है।

Fatehabad Accident:
Fatehabad Accident: फतेहाबाद में भीषण सड़क हादसा: ट्राले ने पिकअप को मारी टक्कर, 1 की मौत, 12 घायल

शिक्षा विभाग के इस फैसले से उन शिक्षकों को बड़ा अवसर मिलेगा जो पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक हैं।

rapid-rail-network-expansion-delhi
Rapid Rail Haryana: हरियाणा के इस जिले को मिलेगी नमो भारत रैपिड रेल, NCR में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *