Aaj Ki Kahani: आज की कहानी: एक गिलास पानी ने सिखाई जीवन की बड़ी सीख

Aaj Ki Kahani: आज की कहानी: एक गिलास पानी ने सिखाई जीवन की बड़ी सीख

Aaj Ki Kahani: एक बार एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों को जीवन की एक महत्वपूर्ण सीख देना चाहते थे। उन्होंने मेज पर पानी से भरा एक गिलास रखा और एक छात्र से कहा कि वह उसे अपने हाथ में पकड़ ले। कुछ मिनट बाद शिक्षक ने छात्र से पूछा, “अब कैसा लग रहा है?”

छात्र ने जवाब दिया, “अभी तो ठीक लग रहा है।”

aaj ki kahani.. chuhe
Aaj Ki Kahani: चूहेदानी से शुरू हुई कहानी… और खत्म हो गई तीन जानों पर! चौंकाने वाली सीख

करीब 10 मिनट बाद शिक्षक ने फिर वही सवाल किया। छात्र बोला, “अब हाथ थोड़ा भारी लगने लगा है।” कुछ समय और बीतने पर छात्र का हाथ काँपने लगा। उसने कहा, “गिलास ज्यादा भारी नहीं है, लेकिन इसे ज्यादा देर तक पकड़ने से हाथ में दर्द होने लगा है।”

तब शिक्षक मुस्कुराए और बोले, “जीवन की समस्याएँ भी इसी गिलास की तरह होती हैं। अगर थोड़ी देर उनके बारे में सोचो तो कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन अगर उन्हें पूरे दिन अपने मन में पकड़े रखो तो वे मन और दिमाग को भारी कर देती हैं।”

Holidays:
bank closed: 4 दिन तक बैंक बंद! आज ही निपटा लें जरूरी काम, नहीं तो होगी परेशानी

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए दिन के अंत में अपनी चिंताओं को छोड़ देना सीखो, तभी मन हल्का और शांत रहेगा।”

शिक्षक की यह बात सुनकर सभी विद्यार्थी सोच में पड़ गए। उन्हें समझ आ गया कि जीवन में परेशानियाँ आना स्वाभाविक है, लेकिन उन्हें हर समय अपने मन में पकड़े रखना ही सबसे बड़ी गलती है।

Ma shailputri first navratar
Chaitra Navratri 2026: पहला नवरात्र: मां शैलपुत्री का व्रत करने से पहले जान लें पूजा विधि, कथा, मंत्र, भोग, रंग और महत्व

शिक्षा

समस्याओं को जीवन भर ढोने के बजाय समय पर छोड़ देना ही सच्ची बुद्धिमानी है।

संदेश:
सदैव प्रसन्न रहिए – जो प्राप्त है, वही पर्याप्त है।
जिसका मन मस्त है – उसके पास सब कुछ है।

1 अप्रैल से ATM नियमों में बड़ा बदलाव: HDFC और PNB ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर
ATM Rule Change: 1 अप्रैल से ATM नियमों में बड़ा बदलाव: HDFC और PNB ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *