Haryana News: कुरुक्षेत्र का युवक मोहाली में मृत मिला, सुबह खुली हत्या की चौंकाने वाली कहानी

Big Breaking news

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक युवक की पंजाब में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक का खून से लथपथ शव नट-बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री के पास एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


फैक्ट्री में करता था अकाउंटेंट का काम

मृतक की पहचान कुलदीप धीमान उर्फ सोनू (38) निवासी नंद कॉलोनी, पिहोवा के रूप में हुई है। कुलदीप पंजाब के मोहाली जिले के लालड़ू क्षेत्र के झिरबड़ी गांव स्थित एक फैक्ट्री में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह करीब 10 वर्षों से इस फैक्ट्री में काम कर रहा था और रोजाना बस से कुरुक्षेत्र से फैक्ट्री तक आना-जाना करता था।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

घर नहीं पहुंचा तो परिवार को हुई चिंता

परिजनों के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े 7 बजे कुलदीप फैक्ट्री से छुट्टी के बाद घर के लिए निकला था। कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिवार के लोगों ने कई बार फोन मिलाने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। रात भर परिवार उसके लौटने का इंतजार करता रहा और अंतिम बस आने तक भी उम्मीद लगाए बैठे रहे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।


सुबह हत्या का चला पता

गुरुवार सुबह तक कुलदीप का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंजाब पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पता चला कि फैक्ट्री के पास एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कुलदीप के रूप में हुई।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

शरीर पर मिले 12 चाकू के निशान

पुलिस के अनुसार कुलदीप के चेहरे, गले, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कई वार किए गए थे। शुरुआती जांच में करीब 12 वार के निशान पाए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या बेहद निर्ममता से की गई।

dedkkr

कैश और सामान सुरक्षित, मोबाइल गायब

घटनास्थल से मृतक का बैग, कैश और अन्य सामान सुरक्षित मिला है, लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब था। इस वजह से पुलिस को शक है कि हत्या किसी रंजिश, कहासुनी या निजी विवाद के चलते की गई हो सकती है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

दो बच्चों का पिता था कुलदीप

परिजनों के मुताबिक कुलदीप शादीशुदा था और उसके दो बेटे हैं। वह परिवार का मुख्य सहारा था और कई वर्षों से नौकरी कर घर चला रहा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में गहरा सदमा है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।


पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना लालड़ू के SHO ने बताया कि शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

63 Officer transfer haryana
Haryana Officers Transfer: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 63 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *