Haryana New ITI: हरियाणा के इस गांव में बनेगी नई ITI, सीएम सैनी ने की घोषणा

Haryana New ITI: हरियाणा के इस गांव में बनेगी नई ITI, सीएम सैनी ने की घोषणा

Haryana New ITI: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंडित जसराज जयंती के अवसर पर फतेहाबाद जिले के गांव पीली मंदोरी में आयोजित राज्य स्तरीय महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पंडित जसराज जी की प्रतिमा का अनावरण किया और उनके जीवन व योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित जसराज जी की जयंती और उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जसराज जी केवल एक महान शास्त्रीय गायक ही नहीं थे, बल्कि वे स्वयं में एक संस्था थे। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। पंडित जसराज जी पहले ऐसे भारतीय कलाकार थे, जिन्होंने सातों महाद्वीपों में भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी और भारत की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया।

आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: आज का दिन बदल सकता है आपकी जिंदगी – पढ़ें पूरा राशिफल
सीएम नायब सैनी ने उठाया मुद्दा

सीएम नायब सैनी ने बताया कि पंडित जसराज जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए गांव पीली मंदोरी में उनके नाम पर दो भव्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इसके साथ ही गांव में पार्क और व्यायामशाला का निर्माण भी पूरा किया जा चुका है। वहीं, उनके पिता पंडित श्री मोतीराम जी के नाम से बनाए जा रहे पुस्तकालय का कार्य अंतिम चरण में है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान और संस्कृति का केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने गांव पीली मंदोरी में 40.29 लाख रुपये की लागत से पशु अस्पताल के निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए 11-11 लाख रुपये की लागत से चौपालों के निर्माण की घोषणा की गई। बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए 33 केवी का सब-स्टेशन स्थापित करने की भी घोषणा की गई।

Haryana Holiday: हरियाणा में 4 दिन की छुट्टी का ऐलान, शिक्षा विभाग का आदेश जारी, देखें
Haryana Holiday: हरियाणा में 4 दिन की छुट्टी का ऐलान, शिक्षा विभाग का आदेश जारी, देखें

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भट्टू मंडी में एक नई आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत किया जाए, ताकि हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *