Haryana Gurugram news: हरियाणा के गुरुग्राम में 13 साल के छात्र की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत, आत्महत्या या हादसा—जांच में जुटी पुलिस

सेक्टर-70 स्थित बीपीटीपी एस्टायर गार्डन सोसाइटी

Haryana Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 13 वर्षीय बच्चे की सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि बच्चा जिस सोसाइटी से गिरा, वह उसके घर से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित थी। परिजनों को भी यह जानकारी नहीं है कि बच्चा वहां कैसे पहुंचा।

घटना की सूचना सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई और जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या किसी तरह का हादसा अथवा धक्का दिए जाने का।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

पढ़ाई में होशियार था आरव

मृतक बच्चे की पहचान आरव सक्सेना के रूप में हुई है। वह सेक्टर-70 स्थित बीपीटीपी एस्टायर गार्डन सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहता था। आरव सेंट एंजेल स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता अतुल सक्सेना ने बताया कि आरव उनका इकलौता बेटा था और पढ़ाई में काफी होशियार था। परिवार को अब तक यह समझ नहीं आ रहा है कि वह ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी कैसे पहुंचा।

जिस सोसाइटी में गिरा, वहां पहले रहती थी मौसी

परिजनों के अनुसार, जिस सोसाइटी में यह घटना हुई, वहां आरव की मौसी करीब ढाई साल पहले तक रहती थीं। इसी कारण वह पहले उस सोसाइटी में आता-जाता था। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के दिन वह किसके साथ वहां गया था।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

CCTV फुटेज और मोबाइल की जांच

बादशाहपुर थाने के जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई है, लेकिन अभी मौत के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरव का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है।

SHO विजयपाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिवार गहरे सदमे में है और सच सामने आने का इंतजार कर रहा है।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *