Haryana Crime News: दोस्ती के नाम पर बुलाया, फिर घेरकर हमला… कैथल में 10वीं के छात्र की दर्दनाक हत्या

Kaitha me hatya

Haryana Crime News: कैथल जिले के गांव रामथली में आपसी रंजिश के चलते 10वीं कक्षा के एक छात्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 17 युवकों ने मिलकर छात्र पर कृपाण, डंडों और लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पांच नामजद सहित 12 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुलह के बहाने बुलाकर किया हमला

मृतक के पिता मंगल सिंह, निवासी गांव खरकां, ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उनके दो बच्चे हैं—बड़ी बेटी महकप्रीत कौर और 17 वर्षीय बेटा नवराज सिंह। नवराज सिंह ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, खरकां में 10वीं कक्षा का छात्र था।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात
rf

शिकायत के अनुसार, कुछ दिन पहले नवराज के दोस्त विनीत का गांव रामथली निवासी लवप्रीत प्रजापत के साथ वॉलीबॉल मैच को लेकर झगड़ा हो गया था। बाद में बातचीत कर सुलह करने के बहाने विनीत और नवराज को रामथली-लदाना मार्ग पर स्थित रजबाहे के पास बुलाया गया।

पहले से हथियार लेकर पहुंचे थे आरोपी

बताया गया कि जब दोनों युवक वहां पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लवप्रीत उर्फ लब्बी, संजय, जोत, हरमन और अर्श बडैच अपने अन्य साथियों के साथ पहले से ही लाठी-डंडे और कृपाण लेकर मौजूद थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने हमला कर दिया और नवराज पर कई वार किए। एक वार इतना गंभीर था कि उसकी बायीं किडनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद शोर मचने पर आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायल नवराज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

गुहला थाना के जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर पांच नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *