Haryana budget session: हरियाणा में बजट सत्र का शेड्यूल जारी, 2 मार्च को पेश होगा बजट, 17 दिन की कार्यवाही, देखें पूरी लिस्ट

budgett

Haryana budget session हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का अस्थायी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह सत्र 20 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और 18 मार्च तक चलेगा। करीब 17 दिन चलने वाले इस सत्र के दौरान 9 दिन अवकाश रहेगा। हालांकि इस शेड्यूल पर अंतिम फैसला 19 फरवरी को होने वाली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 2 मार्च को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेंगे। अनुमान है कि इस बार बजट का आकार करीब 2.15 लाख करोड़ रुपये तक हो सकता है। पिछले वित्त वर्ष में राज्य सरकार ने लगभग 2.05 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

20 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

बजट सत्र की शुरुआत 20 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान शोक प्रस्ताव रखे जाएंगे और सदन के पटल पर आवश्यक पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद 21 और 22 फरवरी को अवकाश रहेगा। 23 से 25 फरवरी तक राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, जबकि 26 फरवरी को सामान्य चर्चा दोबारा शुरू की जाएगी। इसी दिन वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक बजट (तीसरी किस्त) प्रस्तुत किया जाएगा, जिस पर चर्चा और मतदान भी होगा।

27 फरवरी को मुख्यमंत्री राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देंगे और धन्यवाद प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा। साथ ही अनुपूरक अनुदान विधेयक पारित किया जाएगा। 28 फरवरी और 1 मार्च को अवकाश रहेगा।

2 मार्च को पेश होगा बजट

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 2 मार्च को सुबह 11 बजे वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। इसके बाद 3 मार्च को सदन की बैठक नहीं होगी और 4 मार्च को अवकाश रहेगा। 5 और 6 मार्च को विभागीय स्थायी समितियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी, जबकि 7 और 8 मार्च को अवकाश रहेगा। 9 मार्च को समितियों की रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

c5186d6dc8c11a8419479505ffa1f210

10 से 13 मार्च तक बजट पर चर्चा

10 से 13 मार्च तक बजट पर सामान्य चर्चा होगी। 14 और 15 मार्च को अवकाश रहेगा। 16 मार्च को समितियों की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी और बजट पर चर्चा का समापन होगा। इसी दिन मुख्यमंत्री बजट पर जवाब देंगे और आवश्यक विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

17 मार्च को विनियोग विधेयक सहित अन्य विधायी कार्य लिए जाएंगे, जबकि 18 मार्च को विधायी कार्यों के साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

fcb533c566efee097f1bdd4f1e5de75f

19 फरवरी को होगी अहम बैठक

बजट सत्र के कार्यक्रम पर अंतिम मुहर 19 फरवरी को होने वाली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में लगेगी। इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री अनिल विज समेत कई सदस्य शामिल होंगे। विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और INLD विधायक अर्जुन चौटाला के भी शामिल होने की जानकारी है।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

कुल मिलाकर हरियाणा का यह बजट सत्र राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें आगामी वित्त वर्ष की योजनाओं और विकास कार्यों की दिशा तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *