Haryana Breaking News: 7 साल पहले गया था अमेरिका, अब आई मौत की खबर—कुरुक्षेत्र के गांव में शोक की लहर

Haryana Breaking News: He went to America 7 years ago, now news of his

Haryana Breaking News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक करीब सात साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में अपने परिवार के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया गया था, जहां वह ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। शुक्रवार को टेक्सास में हुए हादसे में उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही उसके पैतृक गांव कुम्हार माजरा में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान संदीप सिंह (32) के रूप में हुई है, जो इस्माइलाबाद के गांव कुम्हार माजरा का निवासी था। बताया जा रहा है कि हादसे के समय संदीप ट्रक लेकर टेक्सास पहुंचा था। रास्ते में फाटक के पास ट्रक का टायर पंचर हो गया, जिससे वाहन बेकाबू हो गया और सामने खड़ी ट्रेन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा
जानकारी के अनुसार हादसे के समय संदीप ट्रक में अकेला ही था। दुर्घटना के बाद वह काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। बाद में किसी राहगीर ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अमेरिकी पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ट्रक में लगे कैमरे से हादसे की जानकारी मिली
परिवार के लोगों ने बताया कि ट्रक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से यह पता चला कि टायर पंचर होने के कारण ट्रक असंतुलित होकर खड़ी ट्रेन से टकरा गया। हादसा अचानक हुआ और संदीप को संभलने का मौका नहीं मिला।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संदीप के बड़े भाई डिंपल गांव में अपनी बुजुर्ग मां अमरजीत कौर के साथ रहते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार गहरे सदमे में डूब गया। संदीप के पिता लखविंदर सिंह का भी करीब एक साल पहले बीमारी के कारण निधन हो चुका है।

संदीप की शादी दो साल पहले कैथल जिले के पोलड़ गांव की पवनदीप कौर के साथ हुई थी। उनकी पत्नी भी दो साल पहले अमेरिका चली गई थी और करीब छह महीने पहले उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। संदीप की बहन और बहनोई भी अमेरिका में ही रहते हैं।

63 Officer transfer haryana
Haryana Officers Transfer: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 63 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें पूरी लिस्ट

अमेरिका में ही होगा अंतिम संस्कार
परिवार के अधिकांश सदस्य अमेरिका में होने के कारण संदीप का अंतिम संस्कार वहीं किए जाने की बात कही जा रही है। इधर गांव कुम्हार माजरा में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

मां का दर्द: बेटे और पोते की आवाज सुनने को उठाया फोन
संदीप की मां अमरजीत कौर ने बताया कि उन्होंने बेटे और पोते की आवाज सुनने की उम्मीद में फोन उठाया था, लेकिन सामने बेटे की मौत की खबर सुनने को मिली। उन्होंने कहा कि अब वे बेटे और पोते की आवाज सुनने को भी तरस गई हैं।

हरियाणा कैबिनेट के 18 फैसलों की पूरी जानकारी,a पढ़ें
Haryana Cabinet: हरियाणा कैबिनेट के 18 फैसलों की पूरी जानकारी,पढ़ें

गांव के लोगों का कहना है कि संदीप मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग परिवार के दुख में सहभागी बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *