Rohtak Breaking News: हरियाणा में दिल दहला देने वाली घटना, IPS के पिता ने खुद को मारी गोली, जानिए पूरा मामला

हरियाणा में IPS अधिकारी के पिता ने खुद को मारी गोली

Rohtak Breaking News: हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा के पिता जयपाल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना अनाज मंडी क्षेत्र की है, जहां जयपाल अपनी आढ़त की दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। अचानक उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और सिर में गोली मार ली। गोली लगते ही वे कुर्सी से नीचे गिर पड़े।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद दुकानदार और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने जयपाल को गंभीर हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


दुकान के बाहर बैठे थे, अचानक हुई घटना

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार जयपाल की उम्र करीब 60 वर्ष थी और वे अनाज मंडी में आढ़त का काम करते थे। उनकी दुकान नंबर 38 बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार को वे सुबह ही दुकान पर आ गए थे और रोज की तरह कामकाज देख रहे थे।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

शाम करीब चार बजे वे दुकान के बाहर कुर्सी डालकर बैठे थे। आसपास कुछ अन्य आढ़ती भी मौजूद थे और कुछ लोग थोड़ी दूरी पर ताश खेल रहे थे। इसी दौरान जयपाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और सिर से सटाकर गोली मार ली। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।


IPS Balhara

पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में रखवाया।

मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को भी कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

kurukshetra uni
Kurukshetra University News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सेंट्रल कैंटीन सील, ठेकेदार का लाइसेंस रद्द, जानें पूरा मामला

परिवार और सामाजिक पृष्ठभूमि

पुलिस के अनुसार जयपाल का परिवार संपन्न और सामाजिक रूप से सम्मानित माना जाता है। उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। उनका बेटा राहुल बल्हारा करीब दो वर्ष पहले आईपीएस अधिकारी बने थे और वर्तमान में दमनदीप में तैनात बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना राहुल बल्हारा और अन्य परिजनों को दे दी गई है। परिवार के सदस्यों के रोहतक पहुंचने के बाद ही पुलिस को आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी मिल पाने की संभावना है।


मंडी के लोगों में शोक और हैरानी

अनाज मंडी के आढ़तियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जयपाल सामान्य व्यवहार वाले व्यक्ति थे और किसी बड़े तनाव की जानकारी उन्हें नहीं थी। इस घटना के बाद मंडी के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में शोक और हैरानी का माहौल है।

Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते
Haryana Rajya Sabha Result हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित: भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध जीते

लोगों का कहना है कि जयपाल रोज की तरह दुकान पर आए थे और किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद इतनी बड़ी घटना हो जाएगी।


आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ करेगी और जयपाल के व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

rajyasabha
Haryana Rajya Sabha Result: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: काउंटिंग में देरी, कांग्रेस विधायक का वोट रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *