Gurugram Road Block: गुरुग्राम में अगले 5 दिन इन सड़कों पर नो-एंट्री, निकलने से पहले देख लें पूरा रूट प्लान

Gurugram

Gurugram Road Block: गुरुग्राम के सुल्तानपुर रोड पर स्थित फरुखनगर रेलवे फाटक के निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पांच दिनों तक पूरी तरह बंद रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार शाम एडवाइजरी जारी की है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जो वाहन चालक गुरुग्राम से फरुखनगर और झज्जर की ओर जाना चाहते हैं, वे रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाइपास का उपयोग करें।

Delhi-Karnal Rapid Rail: A major gift for Sonipat-Panipat-Karnal! Four future
RRTS corridor : दिल्ली पानीपत कॉरिडोर, पानीपत में बनेंगे चार नए स्टेशन और दो रेलवे सर्विस स्टेशन, देखें लिस्ट

वहीं, झज्जर और फरुखनगर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक झज्जर बाइपास से मुबारकपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर होते हुए गुरुग्राम पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा, जो वाहन चालक पटौदी-झज्जर केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम की ओर आना चाहते हैं, वे केएमपी फ्लाईओवर से पटौदी-पचगांव मार्ग का इस्तेमाल करें। फरुखनगर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक बादली मार्ग से भी गुरुग्राम पहुंच सकते हैं।

हरियाणा के टीचरों के लिए बड़ी खबर!
Haryana Teacher Transfer: हरियाणा के टीचरों के लिए बड़ी राहत, ट्रांसफर ड्राइव की तारीखें घोषित, देखें शेड्यूल

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें।

बंद रहेगा यह मार्ग

  • सुल्तानपुर रोड (फरुखनगर रेलवे फाटक के पास का हिस्सा)

गुरुग्राम से फरुखनगर/झज्जर जाने वाले वाहन

  • रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाइपास का इस्तेमाल करें।

झज्जर/फरुखनगर से गुरुग्राम आने वाले वाहन

  • झज्जर बाइपास से मुबारकपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर होकर गुरुग्राम पहुंचें।

पटौदी-झज्जर KMP फ्लाईओवर से गुरुग्राम की ओर

  • केएमपी फ्लाईओवर से पटौदी-पचगांव मार्ग का उपयोग करें।

फरुखनगर से गुरुग्राम

  • बादली मार्ग के जरिए गुरुग्राम की ओर आ सकते हैं।

Kurukshetra daughter became judge: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की बेटी का कमाल! गुजरात में बनी जज, पति इंस्पेक्टर
Kurukshetra daughter became judge: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की बेटी का कमाल! गुजरात में बनी जज, पति इंस्पेक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *