Gurugram Road Block: गुरुग्राम के सुल्तानपुर रोड पर स्थित फरुखनगर रेलवे फाटक के निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पांच दिनों तक पूरी तरह बंद रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार शाम एडवाइजरी जारी की है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जो वाहन चालक गुरुग्राम से फरुखनगर और झज्जर की ओर जाना चाहते हैं, वे रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाइपास का उपयोग करें।
वहीं, झज्जर और फरुखनगर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक झज्जर बाइपास से मुबारकपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर होते हुए गुरुग्राम पहुंच सकते हैं।
इसके अलावा, जो वाहन चालक पटौदी-झज्जर केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम की ओर आना चाहते हैं, वे केएमपी फ्लाईओवर से पटौदी-पचगांव मार्ग का इस्तेमाल करें। फरुखनगर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक बादली मार्ग से भी गुरुग्राम पहुंच सकते हैं।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें।
बंद रहेगा यह मार्ग
- सुल्तानपुर रोड (फरुखनगर रेलवे फाटक के पास का हिस्सा)
गुरुग्राम से फरुखनगर/झज्जर जाने वाले वाहन
- रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाइपास का इस्तेमाल करें।
झज्जर/फरुखनगर से गुरुग्राम आने वाले वाहन
- झज्जर बाइपास से मुबारकपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर होकर गुरुग्राम पहुंचें।
पटौदी-झज्जर KMP फ्लाईओवर से गुरुग्राम की ओर
- केएमपी फ्लाईओवर से पटौदी-पचगांव मार्ग का उपयोग करें।
फरुखनगर से गुरुग्राम
- बादली मार्ग के जरिए गुरुग्राम की ओर आ सकते हैं।
