Gurugram Breaking News: हरियाणा में दूल्हे ने लाइटमैन को गोली मारी, मातम में बदली शादी की खुशियां

Nuh goli

Gurugram Breaking News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में लगन-सगाई समारोह के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। लाइटिंग को लेकर हुए झगड़े के बाद दूल्हे पर एक इलेक्ट्रिशियन को गोली मारने का आरोप है, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय बरकत के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से काम के लिए गुरुग्राम आया था।

पुलिस ने मृतक के ससुर हाशिम की शिकायत पर दूल्हे अमनदीप समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।


गांव रणसीका की है घटना

यह घटना पटौदी थाना क्षेत्र के गांव रणसीका की है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात को लगन-सगाई का कार्यक्रम था, जिसके लिए टेंट और लाइटिंग का इंतजाम किया गया था। लाइटिंग का काम श्याम टैंट हाउस के जरिए कराया जा रहा था।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

बताया गया है कि बरकत पिछले करीब एक साल से मुस्तफा के साथ लाइटिंग का काम कर रहा था। कार्यक्रम में लाइटिंग लगाने के लिए बरकत, मुस्तफा और नूंह निवासी यूसुफ सुबह से ही काम में लगे हुए थे।


लाइटिंग को लेकर हुआ विवाद

परिजनों के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे एक एलईडी लड़ी में दिक्कत आ गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि दूल्हे अमनदीप और उसके साथियों ने लाइटिंग कर रहे कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट भी की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने धमकी दी कि गलत लाइट लगाने का परिणाम भुगतना पड़ेगा। इसके बाद कुछ देर के लिए माहौल शांत हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

हथियार लाकर की फायरिंग

आरोप है कि कुछ समय बाद दूल्हा और उसके साथी हथियार लेकर वापस आए। इसी दौरान फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि गोली बरकत की कमर में लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

घायल बरकत को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई।


तीन बच्चों का पिता था बरकत

परिजनों के अनुसार बरकत शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था। वह अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मथुरा से गुरुग्राम काम करने आया था। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

पुलिस कर रही जांच

पटौदी थाना के एसएचओ ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लाइटिंग की लड़ी लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद फायरिंग की घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना में इस्तेमाल हथियार देसी था या लाइसेंसी।


इलाके में सनसनी

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। शादी समारोह में मौजूद लोग इस घटना से सहम गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद का इस तरह हिंसक रूप लेना बेहद दुखद और चिंताजनक है।

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार
Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *