Gold Silver Price Today: शादी सीजन में सस्ता हुआ सोना! चांदी भी टूटी, देखें आपके शहर के लेटेस्ट रेट

आज भी चांदी का रेट हुआ धड़ाम

Gold Silver Price Today: रेलू कमोडिटी बाजार में शुक्रवार को भी सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन कमजोर ग्लोबल संकेत, डॉलर में मजबूती, स्पॉट मार्केट में कमजोर मांग और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा।

MCX पर सोना-चांदी का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना करीब 2 प्रतिशत या 2,700 रुपये गिरकर 1,49,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी करीब 14,600 रुपये या 6 प्रतिशत टूटकर 2,29,187 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई।

police transfer
Police Department: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 जिलों के SP बदलें, देखिए पूरी लिस्ट

सरकार का बड़ा फैसला: गोल्ड-प्लेटेड प्लैटिनम आयात पर रोक
सोने से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। सरकार ने सोने की मिलावट वाले प्लैटिनम उत्पादों के आयात पर अंकुश लगा दिया है। इसका उद्देश्य सोने के अवैध आयात को रोकना है।
विशेषज्ञों के अनुसार पहले प्लैटिनम मिश्रधातु (अलॉय) के रूप में सोने का आयात किया जा रहा था, जिसे सरकार ने पहले ही बंद कर दिया था। इसके बाद प्लैटिनम के उत्पादों में सोना मिलाकर आयात किए जाने का चलन बढ़ा, जिसे देखते हुए यह नया कदम उठाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स लगभग 2 प्रतिशत गिरकर 4,806.50 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गया। साप्ताहिक आधार पर सोने की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट का रुख बना हुआ है।

सोने-चांदी के दाम ने छुआ आसमान
Silver Gold Price Hike: आज भी सोना-चांदी दाम ने लगाई छलांग, लगातार दूसरे दिन हुई चांदी महंगी, ताजा रेट जारी

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली:
    • 24 कैरेट: ₹1,50,390
    • 22 कैरेट: ₹1,37,858
  • मुंबई:
    • 24 कैरेट: ₹1,50,650
    • 22 कैरेट: ₹1,38,096
  • कोलकाता:
    • 24 कैरेट: ₹1,50,510
    • 22 कैरेट: ₹1,37,968
  • चेन्नई:
    • 24 कैरेट: ₹1,51,150
    • 22 कैरेट: ₹1,38,554
  • बेंगलुरु:
    • 24 कैरेट: ₹1,50,830
    • 22 कैरेट: ₹1,38,261
  • हैदराबाद:
    • 24 कैरेट: ₹1,50,950
    • 22 कैरेट: ₹1,38,371

सोने-चांदी के दाम ने छुआ आसमान
Gold Silver Price: चार दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार वापसी, दामों में रिकॉर्ड उछाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *