Breaking News Haryana: हरियाणा के सूरजकुंड हादसे में बड़ा एक्शन: दो गिरफ्तार, शहीद इंस्पेक्टर के परिवार को 1 करोड़

सूरज कुंड मेला में बड़ा एक्शन

Breaking News Haryana: हरियाणा के सूरजकुंड मेला में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया, जब मनोरंजन पार्क में लगा सुनामी झूला अचानक टूटकर गिर पड़ा। हादसे में पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पतालों और बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इस मामले में हिमाचल फन फेयर कंपनी के मालिक मोहम्मद शाकिर समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मोहम्मद शाकिर (सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) और नितेश (मेरठ, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल झूला परिसर को बंद कर दिया गया है।


पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार

रविवार को बादशाह खान सिविल अस्पताल में मृतक SHO जगदीश प्रसाद के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित उनके पैतृक गांव ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Gurugram Crime: Love Marriage की बात करता था युवक… अरावली के जंगल में मिली दर्दनाक मौत, जानिए दिल दहला देने वाला मामला
Gurugram Crime: Love Marriage की बात करता था युवक… अरावली के जंगल में मिली दर्दनाक मौत, जानिए दिल दहला देने वाला मामला

जिला उपायुक्त Ajay Singhal ने बताया कि मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने घायलों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


रिटायरमेंट से पहले हुआ हादसा

जगदीश प्रसाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले थे। वे हरियाणा पुलिस में सिपाही के रूप में भर्ती हुए थे और पदोन्नति के बाद SHO बने। नवंबर 2025 में उन्हें चांदहट थाने का प्रभारी बनाया गया था। 31 मार्च को उनकी रिटायरमेंट प्रस्तावित थी। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं।

Haryana Patwari Arrest: हरियाणा में पटवारी गिरफ्तार, ऐसे लेती थी रिश्वत के पैसे? जानिए पूरा मामला
Haryana Patwari Arrest: हरियाणा में पटवारी गिरफ्तार, ऐसे लेती थी रिश्वत के पैसे? जानिए पूरा मामला

परिजनों ने मेला प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले भी मेले में झूले से जुड़े हादसे हो चुके हैं और कुछ समय तक झूले बंद भी रहे थे, लेकिन बाद में फिर से शुरू कर दिए गए।


मंत्री ने लिया घटनास्थल का जायजा

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री Rajesh Nagar रविवार को घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें हादसे की पूरी जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि सरकार घायलों के साथ खड़ी है और उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।


चश्मदीदों ने बताया कैसे हुआ हादसा

मेला परिसर में मौजूद दुकानदार और चश्मदीदों के अनुसार, शनिवार होने के कारण झूला परिसर में काफी भीड़ थी और सुनामी झूले में करीब 30 लोग सवार थे। यह झूला 180 डिग्री तक घूमता है और इसे मनोरंजन पार्क के खतरनाक झूलों में गिना जाता है।

हरियाणा में 4227 पदों पर भर्ती शुरु
HSSC Bharti 2026: हरियाणा में 4,227 पदों पर भर्ती शुरू, 23 फरवरी तक करें आवेदन – जानें पूरी डिटेल

बताया गया कि झूला 13 राउंड पूरे कर चुका था और 14वें राउंड में अचानक बाईं ओर गिर पड़ा। झूला गिरते ही पूरे परिसर में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया और कई लोगों को झूले से नीचे उतारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *