Kurukshetra Film Festival: हरियाणवी गानों पर थिरकें अवतार गिल, आज केयू में पहुंचेंगे मासूम शर्मा, अंजलि राघव, अनुप जलोटा

हरियाणवी गानो पर नाचे अवतार

Kurukshetra Film Festival: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित 8वें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्मी जगत के कई बड़े दिग्गज पहुंच रहे है। मंच पर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अवतार गिल की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

मंच पर पहुंचते ही अवतार गिल हरियाणवी गीतों पर थिरकते नजर आए, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। तालियों की गूंज से पूरा परिसर जीवंत हो उठा। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे अब तक 350 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और देव आनंद जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव भी साझा किए।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
Haryana Culture

मासूम शर्मा, अनुप जलोटा, जगबीर राठी आज पहुंचेगे

आज महोत्सव के दौरान हरियाणवी संगीत की भी खास प्रस्तुति देखने को मिलेगी। मशहूर गायक मासूम शर्मा अपनी लाइव प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, जबकि जगबीर राठी और अंजलि राघव भी अपने लोकप्रिय गीतों से माहौल को यादगार बनाएंगे। विद्यार्थियों और दर्शकों में इन प्रस्तुतियों को लेकर खासा उत्साह है।

63 Officer transfer haryana
Haryana Officers Transfer: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 63 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें पूरी लिस्ट

फेस्टिवल निदेशक धर्मेंद्र डांगी ने जानकारी दी कि इस आयोजन में कई प्रसिद्ध फिल्म कलाकार, निर्देशक और सांस्कृतिक हस्तियां भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अनूप जलोटा, अमिता नांगिया, निशा शर्मा और राम मेहर महला सहित कई कलाकारों की उपस्थिति महोत्सव की गरिमा को और बढ़ा रही है।

महोत्सव के अंतर्गत आज दोपहर बाद अवार्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्मों, अभिनेताओं और सिनेमा व संस्कृति में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

हरियाणा कैबिनेट के 18 फैसलों की पूरी जानकारी,a पढ़ें
Haryana Cabinet: हरियाणा कैबिनेट के 18 फैसलों की पूरी जानकारी,पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *