Haryana Police Transfer: हरियाणा में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कुरुक्षेत्र को नया एसपी

police transfer

Haryana Police Transfer: हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने सोमवार को आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले व नियुक्तियां कीं। जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों में पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया गया है।

Transfer Police
Haryana Police SP Transfer: हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों में नए एसपी तैनात

आदेश के तहत आईपीएस अधिकारी चंदर मोहन को कुरुक्षेत्र का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान एसपी नितीश अग्रवाल को राज्यपाल के एडीसी के साथ लोकायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। new SP for Kurukshetra

इसके अलावा मनप्रीत सिंह सुदान को एसपी कैथल, विनोद कुमार को एसपी हांसी और उपासना को एसपी सीआईडी हरियाणा लगाया गया है। शुभम सिंह को डीसीपी झज्जर तथा अमित यशवर्धन को एसपी सिक्योरिटी सीआईडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Haryana News,
Haryana Police Suspend: हरियाणा की रेवाड़ी जेल से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 7 कर्मचारी किए सस्पेंड

एचपीएस अधिकारियों में भी फेरबदल करते हुए सुरेश कुमार को डीएसपी कुरुक्षेत्र, रोहताश कुमार को डीएसपी कैथल, रणधीर सिंह को डीएसपी पिहोवा और निर्मल कुमार को डीएसपी लाडवा नियुक्त किया गया है।

गृह विभाग के इस आदेश के बाद कई जिलों में पुलिस प्रशासनिक ढांचे में बदलाव देखने को मिलेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Heavy Rain Haryana:
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 29-30 मार्च को बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
WhatsApp Image 2026 03 23 at 19.53.44
WhatsApp Image 2026 03 23 at 19.53.47 927x1024 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *