Haryana News: हरियाणा के युवक की फ्रांस में मौत, दो बेटियों का पिता है गुरमेल सिंह

हरियाणा के युवक की फ्रांस में मौत, दो बेटियों का पिता है गुरमेल सिंह

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक युवक की फ्रांस में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जैसे ही यह दुखद खबर परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने सरकार से बेटे का शव भारत लाने की गुहार लगाई है।

मृतक की पहचान गुरमेल सिंह उर्फ सोनू (35) निवासी नारायणगढ़ मोहल्ला इस्माइलाबाद के रूप में हुई है। गुरमेल सिंह फ्रांस की राजधानी पेरिस में रहकर रंग-पुताई का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया है।

5 साल पहले गया था विदेश

परिवार और दोस्तों के अनुसार, गुरमेल सिंह करीब 5 साल पहले बेहतर रोज़गार की तलाश में फ्रांस गया था। साल 2021 से वह वहीं काम कर रहा था और अपने परिवार का सहारा बना हुआ था।

Nayab Saini: सरकार में चला नायब राज,
Farmers News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब 40 दिन के अंदर मिलेगी सब्सिडी, किसानों को राहत

करीब तीन महीने पहले ही वह अपने घर भारत लौटा था, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था।

फ्लाइट कैंसिल, फिर 11 मार्च को गया फ्रांस

बताया गया कि गुरमेल को 2 मार्च को वापस फ्रांस जाना था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते उसकी फ्लाइट रद्द हो गई। इसके बाद उसने 11 मार्च की नई टिकट बुक करवाई और उसी दिन फ्रांस के लिए रवाना हो गया।

घर से जाते समय उसने परिवार से दिवाली पर वापस आने का वादा किया था।

Haryana News,
Kurukshetra Inspector Suspend: हरियाणा मंडी में फर्जीवाड़ा! 3 करोड़ अटके, कुरुक्षेत्र इंस्पेक्टर सस्पेंड, जानिए

रास्ते में आया हार्ट अटैक

19 मार्च को गुरमेल सिंह पेरिस में अपने काम पर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और वह सड़क पर ही बेहोश होकर गिर गया।

राहगीरों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गुरमेल की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी दो छोटी बेटियां और पत्नी गहरे सदमे में हैं।

Petrol Diesel Price: सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, केंद्रीय मंत्री ने दिए बड़े संकेत
Haryana Petrol Price Hike: तेल कंपनियों का झटका! हरियाणा में पेट्रोल के दाम बढ़े, ये लोग होंगे सबसे ज्यादा परेशान

परिवार ने सरकार से अपील की है कि गुरमेल का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार अपने गांव में किया जा सके।

प्रशासन से मदद की उम्मीद

परिजन अब प्रशासन और सरकार से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। आमतौर पर ऐसे मामलों में दूतावास की मदद से शव को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की जाती है, लेकिन इसमें समय और खर्च दोनों अधिक होते हैं।

Haryana Congress: Bhupinder Hooda
Haryana Congress: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, 5 विधायकों को दूसरा नोटिस जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *